मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात में सबसे बड़ा कोयला घोटाला: खदानों से निकला “60 लाख टन कोयला” रास्ते में गायब, 6 हजार करोड़ रुपए की चपत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात से फिर एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। यह घोटाला कोल इंडिया की खदानों से गुजरात के व्यापारियों व छोटे उद्योगों के नाम पर लाखों टन कोयला गायब करने…

गुजरात में सबसे बड़ा कोयला घोटाला: खदानों से निकला “60 लाख टन कोयला” रास्ते में गायब, 6 हजार करोड़ रुपए की चपत
गुजरात में सबसे बड़ा कोयला घोटाला: खदानों से निकला “60 लाख टन कोयला” रास्ते में गायब, 6 हजार करोड़ रुपए की चपत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात से फिर एक बड़ा घोटाला उजागर हुआ है। यह घोटाला कोल इंडिया की खदानों से गुजरात के व्यापारियों व छोटे उद्योगों के नाम पर लाखों टन कोयला गायब करने का है। एक जांच में सामने आया है कि, खदानों से निकला लगभग 60 लाख टन कोयला रास्ते में गायब किया गया और सरकार के अधिकारियों तथा व्यापारियों ने उसे बेचकर 6 हजार करोड़ रुपए कमाए।



कोल इंडिया की विभिन्न कोयला खदानों से निकाला गया कोयला उन उद्योगों तक पहुंचा ही नहीं, जिनके लिए उसे निकाला गया था। मिले दस्तावेज, 60 लाख टन कोयला भेजने की एंट्री है अब तक कोल इंडिया की खदानों से गुजरात के व्यापारियों, छोटे उद्योगों के नाम पर 60 लाख टन कोयला भेजा गया है।



इसकी औसत कीमत 3,000 रुपए प्रति टन के हिसाब से 1,800 करोड़ रुपए होती है, लेकिन इसे व्यापारियों और उद्योगों को बेचने के बजाय 8 से 10 हजार रुपए प्रति टन की कीमत पर अन्य राज्यों में बेचकर कालाबाजारी की गई है।


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-on-the-scam-of-22-thousand-crore-rupees-of-abg-shipyard-modi-model-luto-aur-bhago 


घोटाला उजागर होने के बाद इस मामले पर केंद्र सरकार के कोयला मंत्रालय के सचिव अनिल जैन का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि, केंद्र सरकार की ओर से कोयला राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एजेंसियों (SNA) को दिया जाता है। इसके बाद केंद्र की (हमारी) भूमिका पूरी हो जाती है।वहीं, कोल इंडिया के निदेशक सत्येंद्र तिवारी ने भी अपना बचाव किया। उन्होंने कहा कि, एजेंसियों को नियुक्त करना राज्य सरकार के उद्योग विभाग की जिम्मेदारी होती है।

https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-scam-in-banking-history-gujarat-abg-shipyard-defrauded-banks-of-rs-22842-crore


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।