नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ने CPI-M नेता सीताराम येचुरी और दिल्ली के CM केजरीवाल से मुलाकात से मुलाकात की। सीताराम येचुरी से मुलाकात के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''हमारी कोशिश है कि हम पूरे देश में जो भी स्थानीय पार्टी हैं वे एक साथ मिल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,'हम साथ हैं, इसलिए मैं यहां आया हूं|
बिहार मॉडल को पूरे देश में लागू करने के सवाल पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा,''बिहार मॉडल क्या है? हम तो पूरे देश का मॉडल बनाने के लिए काम कर रहे हैं|
CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने कहा,''हमारा स्वागत है कि वे फिर यहां आए और ये देश के प्रति एक बेहतर संकेत दिया गया है। विपक्ष की पार्टियां को एक होकर देश के संविधान को बचाना है। पहला टास्क है सबको एकजुट करना|
यह भी पढ़ें: बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में राहुल गांधी से की मुलाकात