मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

केजरीवाल पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- वैक्सीन पर झूठ- भ्रम और क्रेडिट की राजनीति कर रहे है दिल्ली CM

नई दिल्ली: वैक्सीन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने पलटवार किया| भाजपा ने कहा कि,''वैक्सीन पर अरविंद केजरीवाल झूठ, भ्रम, क्रेडिट की राजनीति कर रहे है| भाजपा ने दावा करते हुए…

केजरीवाल पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- वैक्सीन पर झूठ- भ्रम और क्रेडिट की राजनीति कर रहे है दिल्ली CM
केजरीवाल पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- वैक्सीन पर झूठ- भ्रम और क्रेडिट की राजनीति कर रहे है दिल्ली CM | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: वैक्सीन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भाजपा ने पलटवार किया| भाजपा ने कहा कि,''वैक्सीन पर अरविंद केजरीवाल झूठ, भ्रम, क्रेडिट की राजनीति कर रहे है| भाजपा ने दावा करते हुए कहा,''दिल्ली सरकार के पास आज भी 1.5 लाख से अधिक वैक्सीन है। अरविंद केजरीवाल इसका सही से प्रबंधन करें|



भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा,''''आज 2 बार हमने टीवी पर अरविंद केजरीवाल को देखा है, दोनों ही बार वो झूठ, भ्रम, क्रेडिट की राजनीति करते नज़र आए। आप कह रहे हैं दिल्ली के पास वैक्सीन नहीं है। परन्तु दिल्ली सरकार के पास आज भी 1.5 लाख से अधिक वैक्सीन है। आप इसका सही से प्रबंधन करें| लेकिन हर दिन 2-3 प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस पर राजनीति न कीजिए।



पात्रा ने कहा,''केजरीवाल जी ने कुछ समय पहले खुद कहा था कि दिल्ली को स्वतंत्र रहने दीजिए, हम पूरी दिल्ली में 3 महीने में टीकाकरण कर लेंगे। जब आपको स्वतंत्रता दी जाती है तो आप कहते हैं कि हमें वैक्सीन उपलब्धता पर स्वतंत्रता क्यों दी जाती है, ये तो केंद्र का विषय है।



उन्होंने कहा,  केजरीवाल आप कहते हैं कि ये युद्ध की स्थिति है, इसमे कोई दो मत नहीं है। कोरोना से लड़ाई में पहली वेव भी युद्ध की परिस्थिति थी और सेकंड वेव भी। पहली बार भी हिंदुस्तान इस युद्ध में जीता था और दूसरी वेव में भी हम जीतेंगे।  पात्रा ने कहा,,''कल केजरीवाल जी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिए वे पूरी तरह से तैयार हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन प्लांट की वे व्यवस्था कर रहे हैं। अस्पतालों में बेड की व्यवस्था कर रहे हैं। जब दूसरी लहर आई तब केजरीवाल जी ने ऐसा क्यों नहीं किया।




केजरीवाल के 'अगर कल को पाकिस्तान युद्ध छेड़ दे तो क्या केंद्र कहेगी कि दिल्ली ने Nuclear Bomb बनाया क्या?'' बयान पर पात्रा ने कहा,''केजरीवाल जी आपने कहा कि जब पाकिस्तान से युद्ध होगा कि क्या यूपी अपनी टैंक और दिल्ली न्यूक्लियर बम बनाएगा। दुख तो इस विषय का है कि सर्जिकल स्ट्राइक होती है, तो उस समय भी आप कहां राजनीति करने से चूकते हैं, उस समय भी आप सुबूत मांगते हैं।




इससे पहले आज वैक्सीन की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा| केजरीवाल ने कहा कि,''महामारी के दौर में देशभर में कई टीका केंद्र बंद हो गए हैं। देश में वैक्सीन की जबर्दस्त किल्लत है। अगर देश के लोगों को सही समय पर वैक्सीन लगा दी जाती तो शायद दूसरी वेव के प्रकोप को काफी कम किया जा सकता था|



वैक्सीनेशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' ''केंद्र को Vaccine Procure करना था, केंद्र ने राज्यों के ऊपर डाल दिया राज्यों ने सबसे बात की, Global Tender किया लेकिन Vaccine नहीं मिली| अगर कल को पाकिस्तान युद्ध छेड़ दे तो क्या केंद्र कहेगी कि दिल्ली ने Nuclear Bomb बनाया क्या? यूपी ने Tanks खरीदे क्या?




अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'''कोरोना के ख़िलाफ़ लड़े जा रहे इस युद्द में देश के हर व्यक्ति को वैक्सीन लगाने के लिए हमें राज्यों में बंटकर नहीं बल्कि एकजुट भारत के तौर पर आगे बढ़ना बढ़ना होगा|  उन्होंने कहा, 'हमारा देश कोरोना के खिलाफ युद्ध कर रहा है| हम नहीं कह सकते कि सब राज्य सरकारें अपना-अपना देखे| कल पाकिस्तान युद्ध करता है तो हम नहीं कह सकते है यूपी अपने Tank खरीद ले, दिल्ली अपने हथियार खरीद ले| ये वक़्त सभी सरकारों को TEAM INDIA बनकर काम करने का है|



अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''मैं प्रधानमंत्री जी को कहना चाह??ा हूँ: जो काम हमारा है ही नहीं, वो काम राज्य सरकारें कैसे करेंगे?| जो काम केंद्र सरकार का है वो काम केंद्र सरकार को करना ही पड़ेगा| आप Vaccine लाकर राज्यों को दे दीजिए, जनता को Vaccine लगाने का काम हमारा है, वो हम करेंगे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।