मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जमीनी हकीकत बहुत दर्दनाक': CM योगी के 'कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस' के नियंत्रण के दावे पर अखिलेश

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महज कुर्सी की चाहत में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी गरीबों, अस्पतालों में तड़प रहे मरीजों की जिंदगी बचाने का…

जमीनी हकीकत बहुत दर्दनाक': CM योगी के 'कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस' के नियंत्रण के दावे पर अखिलेश
जमीनी हकीकत बहुत दर्दनाक': CM योगी के 'कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस' के नियंत्रण के दावे पर अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि महज कुर्सी की चाहत में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी गरीबों, अस्पतालों में तड़प रहे मरीजों की जिंदगी बचाने का आर्तनाद नहीं सुन रहे है। मुख्यमंत्री जी जनपदों का दौरा कर कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस पर नियंत्रण के दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत बहुत दर्दनाक है। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की बात तो छोड़िए राजधानी लखनऊ में और खुद मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। संक्रमित मरीजो का ठीक से इलाज नहीं हो पा रहा है। बिना दवा, इंजेक्शन के मरीज तड़प रहे हैं। मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। याद रहे गरीब की हाय व्यर्थ नहीं जाती है।



 अखिलेश यादव ने कहा कि,''राजधानी लखनऊ में संक्रमण से रक्षा कवच के रूप में टीकाकरण का बड़ा ढोल पीटा जा रहा है जबकि अभी तक 130 दिन में 35 लाख को दूसरी डोज भी नहीं लग पाई है। अगर यही रफ्तार रहेगी तो दिवाली 2021 तक यूपी में सबको टीकाकरण का लक्ष्य कैसे पूरा हो पाएगा? कई टीकाकरण केंद्रों में वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। तमाम जगहों से युवा और बुजुर्ग घंटों इंतजार के बाद लौट रहे हैे।



उन्होंने कहा,'जहां सरकार का मुख्यालय है वही लखनऊ के अस्पतालों में भर्ती ब्लैक फंगस के 200 मरीजों को भी जीवन रक्षक इंजेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। ऊंचे रसूख वाले पिछले दरवाजे से लाभ पा रहे हैं जबकि जरूरत मंद पिछले कई दिनों से रेडक्रास सोसाइटी और बाजार में मेडिकल स्टोरों के चक्कर काट रहे हैं। अस्पताल में तड़प रहे मरीजों के तीमारदारों के दर्द को मुख्यमंत्री जी कहां महसूस कर पाएंगे? पूरे सिस्टम पर काला बाजारी की कमाई का पर्दा जो पड़ा हुआ है।



 अखिलेश यादव ने कहा कि,' प्रशासन किस तरह लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा हैं इससे स्पष्ट है कि राजधानी लखनऊ के निकटवर्ती गांवों में मौत का तांडव चल रहा है और अधिकारी संवेदनहीन है। लखनऊ के चिनहट ब्लॉक के गांव जुगौरा में इसी माह 50 लोगों की मौत हो गई। गोसाईगंज क्षेत्र के यूसुफनगर बगियामऊ गांव में पिछले डेढ़ महीने में 20 से अधिक मौतें हुई जिसमें 14 मौतें कोविड से हुई। प्रशासन से गुहार के बावजूद स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची।



उन्होंने कहा,''मुख्यमंत्री जी के गृह जनपद के सरदार नगर ब्लाक के गौनर गांव में ढाई महीने में 100 से ज्यादा मौतें हो गई। ब्रह्मपुर ब्लॉक के राजधानी गांव में एक महीने में 50 से ज्यादा लोगों की जानें गई। रुद्रपुर, देवरिया के बैदा गांव में एक महीने में 20 और बलिया के सोहांव गांव में एक महीने में 42 मौतें हो गई।



 अखिलेश यादव ने कहा कि,' सच तो यह है कि सत्ता के काले चश्मे से शायद भाजपा नेतृत्व को कफन के बिना दफन लाशें नहीं दिखती हैं। बहरे कानों में तड़पते मरीजों की चीत्कारें नहीं जाती है। लोगो की जिंदगी भाजपा राज में बहुत सस्ती हो गई है। अब तो सभी यह समझने लगे है कि 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर ही स्वास्थ्य सेवायें बहाल होने पर सबको वैक्सीन लग पाएगी।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।