नई दिल्ली:पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने डायमंड हार्बर में एक सड़क को अवरुद्ध करने का प्रयास किया, जहां से भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का काफिला गुजर रहा था। प्रदर्शनकारियों ने उनके काफिले पर भी पथराव किया।काफिले में शामिल भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की गाड़ी का शीशा भी टूट गया।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव के बाद BJP नेताओं ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है|गृह मंत्री अमित शाह ,केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर,म.प्र CM शिवराज सिंह चौहान, बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत कई नेताओं ने ममता सरकार पर हमला बोला है|
अमित शाह ने कहा कि,''आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है। केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है। बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा। शाह ने कहा कि,''तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी|
डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि,'कल भी समाचार आया था कि जैसी सुरक्षा नड्डा जी को अपेक्षित थी वो उन्हें नहीं दी गई। सामान्यतः मतभिन्नता लोकतंत्र में स्वाभाविक है पर ऐसी घटनाएं देखने को नहीं मिलती थी। इस घटना पर सरकार की अनदेखी घोर निंदनीय है। मैं संबंधित लोगों पर कार्रवाई की मांग करता हूं|
डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले पर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि,'आज का दिन भारतीय राजनीति के इतिहास में एक काला दिन है। पश्चिम बंगाल में मीडिया भी सुरक्षित नहीं है|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि,''सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं की जान पिछले कुछ सालों में पश्चिम बंगाल में गई हैं। हिंसा और हत्या का दौर लगातार जारी है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर जिस तरह से पथराव किया गया है लोकतंत्र में इससे बड़ी हत्या कुछ नहीं हो सकती|
म.प्र CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि,ममता दीदी ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के कार पर हमला करवाया है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है जिसे पश्चिम बंगाल की जनता सहन नहीं करेगी। ममता दीदी नड्डा जी की गाड़ी पर फेका गया पत्थर बंगाल में TMC के कफन में अंतिम कील साबित होगा|
डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष के काफिले पर हुए हमले पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि,आज की स्थिति को देखते हुए, पश्चिम बंगाल में तुरंत राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए|
हरियाणा CM खट्टर ने कहा कि,''बहुत निंदनीय घटना है। पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ महीनों से हिंसात्मक गतिविधियां, खासकर राजनीतिक तौर पर जो सहनशीलता समाप्त हो रही है, ये डेमोक्रेसी में अच्छी बात नहीं है। आने वाले चुनाव में पश्चिम बंगाल की जनता जरूर TMC पार्टी की इस गुंडागर्दी का जवाब देगी|
इससे पहले दक्षिण 24 परगना में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि,''मैं इस हमले में घायल हो गया हूं। पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमला किया गया। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। पुलिस की मौजूदगी में, गुंडों ने हम पर हमला किया। ऐसा लगा जैसे हम अपने ही देश में नहीं हैं|
विजयवर्गीय ने कहा कि,हमारे ऊपर पथराव होने से हमें चोटे आईं। यह अराजकता की हद है। मैं बंगाल की जनता से पूछना चाहता हूं, क्या बंगाल में राजनितिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस तरह से स्वागत किया जाता है? जनता इस दिशा में निर्णय करें कि बंगाल की संस्कृति का अपमान कब तक होने देंगे हम|दक्षिण 24 परगना में भाजपा नेता अनुपम हाजरा ने कहा कि,यह एक पूर्व नियोजित हमला था, पुलिस प्रदर्शनकारियों की मदद कर रही थी। कई भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है|
दक्षिण 24 परगना में एक बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि,''आज मैं यहां आया हूं,रास्ते में मुझे जो दृश्य देखने को मिला, वो इस बात को बताता है कि ममता जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है आज मैं यहां पहुंचा हूं तो मां दुर्गा के आशीर्वाद से पहुंचा हूं|
नड्डा ने कहा कि 'टीएमसी के कार्यकर्ताओं और उनके गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता जी की सरकार यहां से जाने वाली है, और बंगाल में कमल खिलने वाला है| नड्डा ने कहा कि,'मैं इसलिए सुरक्षित हूं क्योंकि मेरे पास बुलेट प्रूफ गाड़ी थी। वरना आज कोई ऐसी गाड़ी नहीं थी जिस पर हमला न हुआ हो। इस गुंडाराज को खत्म करके प्रजातंत्र को यहां आगे बढ़ाना है|भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि,'बंगाल संस्कृति, सभ्यता के लिए जाना जाता है, लेकिन ममता जी ने जिस तरह का कृत्य किया है, जिस तरह से वो सरकार चला रही हैं, उन्होंने बंगाल को आज नीचे लाने का काम किया है। हमें बंगाल को फिर ऊपर उठाना है और सोनार बांग्ला बनाना है|