मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्यप्रदेश: विधानसभा उप-चुनाव के लिए BJP ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची, सांवेर से चुनाव लड़ेंगे तुलसीराम सिलावट

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधान सभा के आगामी उप-चुनाव के लिए भाजपा ने 28 उम्मीदवारों की लिस्ट और तेलंगाना उप-चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की। तुलसीराम सिलावट को सांवेर से, अनूपपुर से बिसाहूलाल…

मध्यप्रदेश: विधानसभा उप-चुनाव के लिए BJP ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची, सांवेर से चुनाव लड़ेंगे तुलसीराम सिलावट
मध्यप्रदेश: विधानसभा उप-चुनाव के लिए BJP ने जारी की 28 उम्मीदवारों की सूची, सांवेर से चुनाव लड़ेंगे तुलसीराम सिलावट | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश विधान सभा के आगामी उप-चुनाव के लिए भाजपा ने 28 उम्मीदवारों की लिस्ट और तेलंगाना उप-चुनाव के लिए 1 उम्मीदवार की लिस्ट जारी की। तुलसीराम सिलावट को सांवेर से, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह और पोहरी से सुरेश धाकड़ चुनाव लड़ेंगे।




इससे पहले कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर तीन नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए आज अपनी तीसरी सूची में तीन उम्मीदवार घोषित कर दिए| इसके अलावा, कांग्रेस ने दूसरी सूची में बदनावर सीट से बनाये गये अपने उम्मीदवार अभिषेख सिंह टिंकू बाना का टिकट रद्द कर दिया है और उनके स्थान पर बदनावर से कमल पटेल को अपना नया उम्मीदवार बनाया है|



इससे पहले कांग्रेस 11 सितंबर को अपनी पहली सूची में 15 उम्मीदवार और दूसरी सूची में नौ उम्मीदवार घोषित कर चुकी है| इसी के साथ कांग्रेस 27 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं| कांग्रेस ने मुरैना सीट से राकेश मवई, मेहगांव से पूर्व विधायक हेमंत कटारे एवं बड़ामलहरा से राम सिया भारती को टिकट दिया है|




अब केवल ब्यावरा विधानसभा सीट पर पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाना बाकी है और इस पर उम्मीदवार घोषित किए जाने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे| जिन 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से 25 सीटें कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देकर बीजेपी में आने से खाली हुई हैं, जबकि दो सीटें कांग्रेस के विधायकों के निधन से और एक सीट भाजपा विधायक के निधन से रिक्त है|




प्रदेश विधानसभा की कुल 230 सीटों में से वर्तमान में बीजेपी के 107 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के 88, चार निर्दलीय, दो बसपा एवं एक सपा का विधायक है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी इन 28 सीटों में से 18 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।