ड्रग्स केस : बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दी जमानत, शौविक चक्रवर्ती की याचिका खारिज
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी| बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को ज़मानत दी।…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
ड्रग्स केस : बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को दी जमानत, शौविक चक्रवर्ती की याचिका खारिज | फ़ोटो: TVL News
मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से जुड़े ड्रग्स मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को आज (बुधवार) बॉम्बे हाईकोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी| बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया चक्रवर्ती को ज़मानत दी। रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती की ज़मानत याचिका खारिज की। रिया के अलावा सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है|
बॉम्बे हाई कोर्ट ने सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को ज़मानत दी। अब्दुल बासित की ज़मानत याचिका खारिज की। ड्रग्स केस में व्हाट्सएप चैट सामने आने के बाद रिया व अन्य सभी लोगों को गिरफ्तार किया गया था| रिया चक्रवर्ती को एक लाख के मुचलके पर जमानत मिली है| रिहा होने के बाद उन्हें 10 दिनों तक नजदीकी पुलिस स्टेशन पर हाजिरी लगानी होगी|
हाई कोर्ट ने कहा,''रिहाई के बाद रिया को नजदीकी पुलिस स्टेशन में 10 दिनों के लिए हाजिरी लगानी होगी| अपना पासपोर्ट जमा होगा, अदालत की अनुमति के बिना विदेश यात्रा नहीं जा सकेंगी और जांच अधिकारी को सूचित करना चाहिए कि क्या उसे ग्रेटर मुंबई छोड़ना है"
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 अक्टूबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।