भाजपा को 'गुंडों-लफांगो की पार्टी' व 'भारत की जाहिल पार्टी' कहने पर राघव चड्ढा को भाजपा ने भेजा क़ानूनी नोटिस, 3 दिन में लिखित माफी मांगने की मांग
नई दिल्ली: भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को क़ानूनी नोटिस भेजकर उनसे 3 दिन में लिखित माफी मांगने की मांग की है, जिसमें विफल रहने पर एक सिविल और आ…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
भाजपा को 'गुंडों-लफांगो की पार्टी' व 'भारत की जाहिल पार्टी' कहने पर राघव चड्ढा को भाजपा ने भेजा क़ानूनी नोटिस, 3 दिन में लिखित माफी मांगने की मांग | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के उपाध्यक्ष अशोक सरीन ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को क़ानूनी नोटिस भेजकर उनसे 3 दिन में लिखित माफी मांगने की मांग की है, जिसमें विफल रहने पर एक सिविल और आपराधिक शिकायत दर्ज़ की जाएगी।
क़ानूनी नोटिस में लिखा है कि राघव चड्ढा ने 16 अप्रैल को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा को 'गुंडों-लफांगो की पार्टी' के अलावा 'भारत की जाहिल पार्टी' कहा था।
16 अप्रैल को राघव चड्ढा ने भाजपा पर वार करते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब भारतीय “ज़ाहिल” पार्टी है। 'गुंडों-लफांगो की पार्टी' है भाजपा| राघव चड्ढा ने कहा था कि,''भारतीय जनता पार्टी का मतलब अब भारतीय "ज़ाहिल" पार्टी हो गया है। BJP सही मायनों में गुंडों-लफंगों की पार्टी बन गयी है। BJP के गुंडे लोकतांत्रिक ढंग से चुने हुए मुख्यमंत्री पर हमला करते हैं। लेकिन BJP उन गुंडों को सम्मानित करती है।
राघव चड्ढा ने कहा था कि,''USA में कोई गुंडागर्दी करता है तो Police उन्हें जेल में डालती है। India में कोई गुंडागर्दी करता है तो वो BJP में जाता है। Europe में कोई बहन-बेटी को छेड़ता है तो वो जेल में जाता है। India में कोई आपकी बहन-बेटी को छेड़ता है तो BJP उसे सम्मानित करती है।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।