मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

लखनऊ में चलती कार पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग: कार चलती रही...5 बाईक सवार पीछा कर गोलियां बरसाते रहे

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग से शहर दहल उठा। चलती कार पर बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग की है | इटौंजा स्थित नीलांश वॉटर पार्क से वापस आ रहे युवकों की कार पर बाइक सवार…

लखनऊ में चलती कार पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग: कार चलती रही...5 बाईक सवार पीछा कर गोलियां बरसाते रहे
लखनऊ में चलती कार पर सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग: कार चलती रही...5 बाईक सवार पीछा कर गोलियां बरसाते रहे — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग से शहर दहल उठा।  चलती कार पर बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग की है | इटौंजा स्थित नीलांश वॉटर पार्क से वापस आ रहे युवकों की कार पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। मड़ियांव से लेकर गुड़ंबा तक के रास्ते में कई बार फायरिंग की गई। सरेराह गोली चलाए जाने की सूचना मिलते ह??? पुलिस हरकत में आ गई। घेराबंदी होने के डर से बाइक सवार युवक भाग निकले। वहीं, गुड़ंबा थाने पहुंच कर पीड़ितों ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 



 वारदात रविवार शाम को इटौंजा के नीलांश वॉटर पास की है। लाल रंग की ब्रेजा कार यूपी 32 एमआर 0287 में 6 युवक थे, जबकि हमलावर 6 बाइक पर सवार थे। उनकी संख्या 10-12 के करीब थी| कार सवार जैसे-तैसे बचते हुए कार को टेढ़ी पुलिया तक ले आए। वहां भीड़ को देखकर युवकों ने कार रोक दी। टेढ़ी पुलिया पर भीड़ को देखकर हमलावर युवक वहां से भाग गए। इसके बाद कार सवार युवकों ने पुलिस को सूचना दी।



ADCP (लखनऊ नॉर्थ) प्राची सिंह  ने कहा कि,' हमारे पास सूचना आई कि टेढ़ी पुलिया के पास 5-6 बाईकों पर सवार कुछ लोगों ने एक गाड़ी पर फायरिंग की। गाड़ी में सवार लोगों ने इन लोगों को पहचाना है। जल्द ही लोगों को पकड़ा जाएगा। पूछताछ में आपसी रंजिश के मामले का पता चला है। गाड़ी में 6 लोग सवार थे| 



पुलिस के मुताबिक ,''अभिषेक तिवारी और नदीम दोस्तों के साथ नीलांश वॉटर पार्क से वापस आ रहे थे। पीड़ितों के मुताबिक वॉटर पार्क से बाहर निकलने के बाद पांच बाइक सवार युवक उनकी गाड़ी के पीछे लग गए थे। इनमें हनी भी शामिल था। जिसे अभिषेक ने पहचान लिया था। पीड़ित के अनुसार पीछा किए जाने पर उसने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी थी। मड़ियांव कोतवाली के पास पहुंचने पर हनी तिवारी और उसके साथ मौजूद युवकों ने फायरिंग की थी, लेकिन वह लोग बच गए थे।



इसके बाद भी हमलावर पीछा करते रहे। अभिषेक का दावा है कि इटौंजा से गुड़ंबा पहुंचने तक के रास्ते पर कई बार गोली चलाई गई थी। दो गोलियां कार में भी लगी थी, लेकिन डर के कारण उसने गाड़ी नहीं रोकी थी।  पुलिस के अनुसार अभिषेक और हनी के बीच काफी वक्त से झगड़ा चल रहा है। रविवार को हुई वारदात भी उसी झगड़े से जुड़ी है।   पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।



कार में सवार एक युवक अभिषेक सिंह ने बताया कि वह अपने 5 दोस्तों के साथ निलांश वाटर पार्क गए थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे वो लौट रहे थे। इटौंजा से ही बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। पहले चलती बाइक से ही कार को लात मारकर रोकने की कोशिश की।



अभिषेक ने बताया कि बदमाशों को देखकर उसने कार की स्पीड तेज कर दी। हाइवे पर कार को लहराते हुए भाग रहे थे, ताकि बदमाशों को साइड न मिल सके। आईआईएम मोड़ पर बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक किया और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।



पब्लिक के बीच रुककर बचाई जान

पीड़ित अभिषेक ने बताया कि करीब 10 राउंड फायरिंग के बाद उन्हें लगा कि उनकी जान नहीं बचेगी। वो सड़क पर हर तरफ पुलिस को देखने लगे, जिससे उनके पास रुककर जान बचा सके। लेकिन, कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई। 3-4 चौराहे पड़े, लेकिन कहीं पुलिस नजर नहीं आई। इस पर तेजी से कार दौड़ाते हुए टेढ़ी पुलिया चौराहे पर पहुंचे। यहां काफी भीड़भाड़ देख गाड़ी रोक दी। भीड़ देख बदमाश भी बैक फुट हो गए और किसी तरह उनके जान बची। 




ADCP नार्थ प्राची सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली गई है। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। हनुमान जयंती पर दिल्ली में हुए विवाद को देखते हुए लखनऊ पुलिस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। इस घटना से के बाद ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को अलर्ट और रोड पर रहने के निर्देश थे। इसके बाद इस तरह की घटना हुई।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।