मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है, इसलिए आज के दिन काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया: भाजपा

नई दिल्‍ली: महंगाई, बेरोज़गारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशव्यापी में विरोध प्रदर्शन किया है| भाजपा ने महंगाई, बेरोज़गारी और जीएसटी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ काले…

महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है, इसलिए आज के दिन काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया: भाजपा
महंगाई तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है, इसलिए आज के दिन काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया: भाजपा | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली: महंगाई, बेरोज़गारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ कांग्रेस ने आज देशव्यापी में विरोध प्रदर्शन किया है| भाजपा ने महंगाई, बेरोज़गारी और जीएसटी वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर किए गए  विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है| शाह ने कहा,''आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है। महंगाई व ED तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है। आज तो कांग्रेस ने एक कदम और आगे बढ़ काले कपड़े पहनकर विरोध किया है।



केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा,''  एक जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कानून का सहयोग देना चाहिए। वो (कांग्रेस) रोज प्रदर्शन करते हैं। मेरा मानना है कि कांग्रेस ने आज के विरोध प्रदर्शन से तुष्टीकरण की राजनीति को बढ़ाया है। आज ED ने आज किसी को तलब नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने प्रदर्शन किया|



शाह ने कहा,''कांग्रेस ने आज के दिन काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया जबकि आज ही के दिन PM ने राम जन्मभूमि का शिलान्यास किया था। कांग्रेस आज प्रदर्शन कर संदेश देना चाहते हैं कि वो राम जन्मभूमि के शिलान्यास का विरोध करते हैं और तुष्टीकरण की नीति को आगे बढ़ाना चाहते हैं|



उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,''  आज कांग्रेसियों ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की पावन तिथि के दिन यह प्रदर्शन रामभक्तों का अपमान है, अयोध्या दिवस का अपमान है, भारत के लोकतंत्र का अपमान है| योगी आदित्यनाथ ने कहा,''  आज भारत की आस्था को अपमानित करने वाला कांग्रेस का आचरण अत्यंत निंदनीय है। कांग्रेस पार्टी कई दिनों से आंदोलन कर रही है। अब तक वे सामान्य कपड़ो में प्रदर्शन कर रहे थे। आज कांग्रेसियों ने काले कपड़ो में जो प्रदर्शन किया है यह रामभक्तों का अपमान है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।