मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सिर्फ बीमार मानसिकता के लोग ही ऐसे फर्जी तर्क दे सकते हैं...: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के विरोध को राम मंदिर से जोड़ने पर कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार

नई दिल्‍ली: कांग्रेस ने राम मंदिर स्थापना दिवस से पार्टी के विरोध को जोड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर करारा पलटवार किया| अमित शाह के राम मंदिर स्थापना दिवस से पार्टी के महंगाई, बेरोज़गारी और…

सिर्फ बीमार मानसिकता के लोग ही ऐसे फर्जी तर्क दे सकते हैं...: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के विरोध को राम मंदिर से जोड़ने पर कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार
सिर्फ बीमार मानसिकता के लोग ही ऐसे फर्जी तर्क दे सकते हैं...: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ पार्टी के विरोध को राम मंदिर से जोड़ने पर कांग्रेस का अमित शाह पर पलटवार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: कांग्रेस ने राम मंदिर स्थापना दिवस से पार्टी के विरोध को जोड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर करारा पलटवार किया| अमित शाह के राम मंदिर स्थापना दिवस से पार्टी के महंगाई, बेरोज़गारी और खाद्य पदार्थों पर लगी GST के खिलाफ किए गए विरोध को जोड़ने वाले बयान पर कांग्रेस ने कहा,''अमित शाह ने 'विचलित, ध्रुवीकरण करने और दुर्भावनापूर्ण' डायवर्ट करने की घृणित प्रयास है|



दरअसल,अमित शाह ने महंगाई, बेरोज़गारी और जीएसटी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ काले कपड़े पहनकर किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है| शाह ने कहा,''आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास किया था, इसलिए कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए ये विरोध कर रही है। महंगाई व ED तो सिर्फ बहाने हैं...कांग्रेस का असली दर्द श्री राम मंदिर का बनना है।



कांग्रेस ने राम मंदिर स्थापना दिवस से पार्टी के विरोध को जोड़ने वाले अमित शाह को 'फर्जी' बताते हुए खारिज किया और कहा कि ‘‘आज महंगाई, बेरोजगारी और GST के खिलाफ के उसके आंदोलन ने स्पष्ट रूप से असर डाला है।



कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, ‘‘सवाल महंगाई, GST, बेरोज़गारी पर और जवाब में फिर वही मंदिर-मस्जिद। लगता है जनता के सवाल साहिब के पाठ्यक्रम से बाहर के हैं।



कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘‘आज महंगाई, बेरोजगारी और GST के खिलाफ कांग्रेस के लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम करने एवं इससे ध्यान भटकाने का गृह मंत्री ने घृणित प्रयास किया। सिर्फ बीमार मानसिकता के लोग ही ऐसे फर्जी तर्क दे सकते हैं। साफ है, आंदोलन से उठी आवाज सही जगह पहुंची है।




वहीँ, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘महंगाई, बेरोजगारी और GST का जो बहाना इन लोगों ने कर रखा है, लोग इससे बहुत दुखी हैं। लोग डर के कारण बोल नहीं पा रहे हैं, इतना भय पैदा हो गया है। सरकार समझ नहीं पा रही है। इस देश में लोकतंत्र बस नाम का है| असहमत व्यक्त करने वालों को आप जेल भेज रहे हो। इसपर ना मीडिया बोल रही है और ना जनता बोल पा रही है। अगर ये बात समझ नहीं आएगी तो लोग सड़कों पर उतरेंगे और सरकार को दिक्कत आएगी|



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘आज दिल्ली में जो रोक लगी है, मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। जब विपक्ष में BJP या अन्य पार्टियां थी तब भी कई रैलियां हुई हैं, कोई रोक नहीं लगी। अगर शांतिपूर्ण तरीके से कोई रैली निकलती है और लोग जुड़ते हैं तो इससे सरकार की आंखे खुलती हैं मगर ये सरकार इससे भी चूकना चाहती है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।