नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार ,19 अगस्त 2022 को नई आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर छापेमारी की| दिल्ली के एक्साइज स्कैम में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के आवास समेत 7 राज्यों की 31 जगहों पर CBI ने रेड की| आबकारी नीति मामले में 14 घंटे की छापेमारी के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास से सीबीआई अधिकारी निकले |
जांच एजेंसी के अफसर शुक्रवार सुबह 8.30 बजे ही सिसोदिया के घर पहुंच गए थे। अफसरों ने उनके और परिवार के बाकी सदस्यों के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए हैं। सिसोदिया के आवास पर CBI की छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली। सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के आवास और 30 अन्य स्थानों पर शुक्रवार को छापे मारे।
सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक,''दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु सहित 31 स्थानों पर CBI ने शुक्रवार तलाशी की है, जिसमें अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज/लेख, डिजिटल रिकॉर्ड आदि की बरामदगी हुई है।
दिल्ली की नई आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई (CBI) द्वारा दर्ज प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीषसिसोदिया समेत 15 आरोपियों के नाम शामिल हैं। सीबीआई के मुताबिक,'' CBI ने मनीष सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ छापे से दो दिन पहले यानी 17 अगस्त को ही FIR दर्ज कर ली थी|
17 अगस्त को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री, जीएनसीटीडी और तत्कालीन आयुक्त (आबकारी), तत्कालीन उपायुक्त (आबकारी), तत्कालीन सहायक आयुक्त (आबकारी), जीएनसीटीडी, दिल्ली सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है| 10 शराब लाइसेंसधारियों, उनके सहयोगियों और अज्ञात अन्य लोगों ने जीएनसीटीडी, दिल्ली की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एमएचए (जीओआई) के संदर्भ में।
यह आगे आरोप लगाया गया था कि आबकारी नीति में संशोधन, लाइसेंसधारियों को अनुचित लाभ देने, लाइसेंस शुल्क में छूट/कमी, अनुमोदन के बिना एल -1 लाइसेंस के विस्तार आदि सहित अनियमितताएं की गईं। यह भी आरोप लगाया गया था कि इन कृत्यों की गिनती पर अवैध लाभ को संबंधित लोक सेवकों को निजी पार्टियों द्वारा उनके खातों की पुस्तकों में झूठी प्रविष्टियां देकर बदल दिया गया था।
दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु सहित 31 स्थानों पर आज तलाशी ली जा रही है, जिसमें अब तक आपत्तिजनक दस्तावेज/लेख, डिजिटल रिकॉर्ड आदि की बरामदगी हुई है। जांच जारी है।
स्रोत ने आगे खुलासा किया कि कुछ एल-1 लाइसेंस धारक हैं खुदरा विक्रेताओं को क्रेडिट नोट जारी करने के इरादे से लोक सेवकों को अनुचित आर्थिक लाभ के रूप में धन। आगे करने के लिए यह, वे अपने खातों की पुस्तकों में झूठी प्रविष्टियां दिखा रहे हैं ताकि वे अपना सीधे रिकॉर्ड करें।
CBI ने FIR में आरोप लगाया,"सोर्स ने आगे खुलासा किया कि बड्डी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के डायरेक्टर अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा
अर्जुन पांडे मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी हैं |ये लोग शराब लाइसेंसियों से आर्थिक फायदा लेकर उसे आरोपी पुलिस अफसरों तक डायवर्ट करने में शामिल थे। CBI ने यह आरोप भी लगाया कि राधा इंडस्ट्रीज के दिनेश अरोरा ने इंडोस्पिरिट्स के समीर महेंद्रु से एक करोड़ रुपए लिए थे।
CBI FIR में कहा गया है कि अरुण रामचंद्र पिल्लई नाम का व्यक्ति समीर महेंद्रु से पैसा इकट्ठा करता था। वह इसे विजय नायर के जरिए आरोपी अफसरों तक पहुंचाता था। सूत्रों के मुताबिक, अर्जुन पांडे नाम के व्यक्ति ने समीर महेंद्रु से विजय नायर के लिए एक बार 2-4 करोड़ रुपए की बड़ी रकम ली थी। एक्साइज पॉलिसी में समीर मारवाह की महादेव लिकर्स को L-1 लाइसेंस दिया गया था। आरोप है कि शराब किंग पॉन्टी चड्ढा की फर्म्स के बोर्ड में शामिल मारवाह आरोपी सरकारी अधिकारियों के नजदीकी संपर्क में था और वह उन्हें नियमित तौर पर रिश्वत दे रहा था।
FIR names 15(Name of the accused persons in RC0032022A0053, Dated 17.08.2022)
01-Manish Sisodia, Deputy Chief Minister, GNCTD of Delhi.
02- Arva Gopi Krishna, the then Commissioner (Excise), GNCTD of Delhi.
03 -Anand Tiwari, the then Deputy Commissioner (Excise), GNCTD Of Delhi.
04-Pankaj Bhatnagar, Assistant Commissioner (Excise), GNCTD of Delhi.
05- Vijay Nair, former CEO, M/s Only Much Louder, an entertainment and event management company, 38" FI0or, 3801, Tower No.-4, Cresent Bay, Jerbai, Wadia Road, Parel, Mumbai East-400012
06- Manoj Rai, Ex Employee of M/s. Pernod Ricard, Flat No. 1003, Omaxe Heights, Vibhuti Khand, Gomti Nagar, Lucknow-226010.
07-.Amandeep Dhal, Director, M/s Brindco Sales Pvt. Ltd., E-38, Kalindi Colony, Opposite Maharani Bagh, New Delhi-65.
08-Sameer Mahendru, Managing Director, lndospirit Group, 207, Jor Bagh, Delhi.
09- Amit Arora, Director, M/s Buddy Retail Private Limited, D-240, III Floor, Defence Colony, New Delhi ..
10- M/s Buddy Retail Private Limited, 1402, Tower-15, Vipul Greens, Gurgaon, Phase-I, Delhi.
11- Dinesh Arora, Plot No.-139, Ill Floor, Block-A, Gujrawala Town, Phase-I, Delhi.110009.
12- Mahadev Liqours, B-303, Okhla, Industrial Area, Phase-I, Delhi- 110020.
13- Sunny Marwah, Authorised Signatory, M/s Mahadev Liquors R/o E-38, Ist Floor, Kalkaji, New Delhi, South East Delhi, Delhi-19.
14- Arun Ramchandra Pillai, 10 Vaishnavi Orchids Sarjapur Road, Behind Salarpuria Sancity Kasavanahalli carmeleram, Bangalore-Karnataka560035, permanent resident of Villa No.16, Survey 145, Eden Gardens, Sushee Realty, Kokapet, City, Anantypur, Telengana- 500075.
15- Arjun Pandey, 87, National Media Centre, DLF, Phase-Ill, Gurgaon. 16. Other unknown public servants and private persons.