मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पाली में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर: 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल

पाली: राजस्थान के पाली ज़िले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है| पाली ज़िले के सुमेरपुर इलाके में शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, 7 श…

पाली में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर: 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल
पाली में ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर: 7 श्रद्धालुओं की मौत, 25 से अधिक घायल | फ़ोटो: TVL News

पाली:  राजस्थान के पाली ज़िले में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ है| पाली ज़िले के सुमेरपुर इलाके में शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक घायल हो गए । हादसा शुक्रवार रात करीब 9 बजे पाली जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज-सिरोही हाईवे (बाईपास) पर हुआ।  ट्रैक्टर ट्राली में श्रद्धालु सवार थे, जो रामदेवरा से पाली लौट रहे थे| सभी श्रद्धालु गुजरात के बनासकांठा जिले के रहने वाले थे, जो अंबाजी से रवाना होकर पाली की ओर जा रहे थे| पीएम नरेंद्र मोदी ने पाली ज़िले में हुए सड़क हादसे पर दुख जताया।



पाली ज़िले के सुमेरपुर इलाके में सुमेरपुर शिवगंज हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की ट्रेलर ट्रक से भिड़ंत हो गई| हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, अन्य 3 घायलों ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया|  घायलों को शिवगंज और सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए लाया गया|



घटना के तुरंत बाद ही सिरोही जिला कलेक्टर और मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा मौके पर पहुंच गए| मौके पर रेस्क्यू टीम के रूप में कई एंबुलेंस भी लगाई गईं| भीषण सड़क हादसे के बाद में मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा से CM अशोक गहलोत ने फोन पर बात की|



पुलिस ने बताया कि,''पाली ज़िले के सुमेरपुर इलाके में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 5 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक घायल हो गए। हादसा ट्रैक्टर एक ट्रक के आपस में टकराने से हुआ। घायलों को अस्पताल ले जाया गया|



बताया जा रहा है कि पीछे से आ रहे एक ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई,इनमें 3 युवक और 1 बच्चा शामिल है| अन्य 3 घायलों ने इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया|  अभी 4 मृतकों की पहचान हो पाई है\ हादसे में गुजरात के बनासकाठा कुकड़ी (दाता) निवासी चंदूभाई (40) पुत्र करणभाई बुमड़िया, कुकड़ी निवासी नरेश भाई (38) पुत्र गल्लुभाई तराल, कुकड़ी निवासी राजूभाई (42) पुत्र अनिल भाई तराल और एक 11 साल के बच्चे की मौत हुई है।



 प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख व्यक्त किया है| प्रधानमंत्री ने कहा, ‘राजस्थान के पाली में हुआ हादसा दुखद है\ दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं| मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं|’ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हादसे पर गहरा दुख प्रकट किया है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।