मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका संकट पर केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने श्रीलंका संकट पर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है| संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यह जान…

Sri Lanka Crisis: श्रीलंका संकट पर केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक
Sri Lanka Crisis: श्रीलंका संकट पर केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने श्रीलंका संकट पर मंगलवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है| संसद के मॉनसून सत्र से पहले रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने यह जानकारी दी है | रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के दौरान तमिलनाडु के DMK और AIADMK ने भारत सरकार से पड़ोसी देश श्रीलंका के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की, जो एक अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है|



सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा,'हमने 45 राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया था, जिनमें से 36 पार्टियों ने आज सर्वदलीय बैठक में हिस्सा लिया। 36 नेताओं ने अपने विचार रखे, सुझाव दिए और कुछ मुद्दों पर सरकार से चर्चा करने की मांग की है। सरकार संसद में किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है|



प्रल्हाद जोशी ने कहा,''सरकार ने मंगलवार (19 जुलाई) को श्रीलंका में मौजूदा संकट पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में एक और सर्वदलीय बैठक बुलाई है|



कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, सर्वदलीय बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और हमने कम से कम 13 मुद्दे सरकार के सामने रखे हैं। करीब 20 मुद्दे वहां पर आए हैं। कहा जा रहा है कि 32 बिल हैं जिसमें से सिर्फ 14 बिल तैयार हैं, लेकिन 14 बिल कौन से हैं ये उन्होंने नहीं बताया|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।