नई दिल्ली: I&B मंत्रालय ने ट्विटर, YouTube से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले "अपमानजनक (लेयर शॉट) विज्ञापन को हटाने के लिए कहा।"सूचना और प्रसारण (आई एंड बी) मंत्रालय ने शनिवार को Twitter और YouTube को "अपमानजनक-रेप जोक्स " और विवादास्पद बॉडी स्प्रे विज्ञापन को तुरंत हटाने का आदेश दिया है, विवादास्पद विज्ञापन से महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा को बढ़ावा देने के लिए आक्रोश पैदा हुआ था।
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी मामले का संज्ञान लिया और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर विज्ञापनों को हटाने के लिए कहा।
Layer'r Shot नाम के परफ्यूम से जुड़े दो विज्ञापन इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हैं| एक विज्ञापन -बेडरूम में एक जोड़े के साथ शुरू होता है। कुछ ही समय बाद लड़के के चार दोस्त कमरे में प्रवेश करते हैं और 'बॉयफ्रेंड' से पूछते हैं, 'शॉट मारा लगता है?' वह जवाब देता है कि 'हां मारा ना', लड़की ये सब सुनके हैरान हो जाती है। फिर उन चारों लड़कों में से एक बोलता है, 'अब हमारी बारी है'| लड़कों की बातचीत सुनकर वहां बैठी लड़की डर जाती है क्योंकि उसको लगता है कि रेप होने वाला है| लेकिन फिर लड़के शॉट नाम की परफ्यूम बोतल उठाते हैं...इस पर लड़की को खुद को सुरक्षित महसूस करती है|
Layer'r शॉट का दूसरा विवादास्पद ऐड एक स्टोर से शुरू होता है, जहाँ पर चार लड़के और एक लड़की है| स्टोर पर चार लड़के बातचीत कर रहे हैं लड़की के पीछे चार लड़के आपस में चर्चा करते हुए बोलते हैं कि हम चार हैं, और ये सिर्फ एक, तो "शॉट" कौन लेगा... | ये सुनकर लड़की डर जाती है| लड़की सकपका कर पीछे मुड़ती है, और चारों लड़कों पर गुस्सा करती है क्योंकि उसे लगता है कि वे उसी के बारे में बात क रहे हैं... चारों लड़के परफ्यूम की आखिरी बची हुई बोतल देखते हैं..फिर एक लड़के ने शॉट नाम का परफ्यूम की बोतल उठाते हैं| इसके बाद दिखाया जाता है कि लड़की ने सुरक्षित महसूस किया|