मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में 'फटा' बॉयलर, 9 मजदूरों की मौत, 20 लोग घायल

Boiler Explodes in Chemical Factory: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया हैं। हापुड़ जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा। हापुड़ जिले में एक रासायनिक कारखाने में…

हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में 'फटा' बॉयलर, 9 मजदूरों की मौत, 20 लोग घायल
हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में 'फटा' बॉयलर, 9 मजदूरों की मौत, 20 लोग घायल | फ़ोटो: TVL News

Boiler Explodes in Chemical Factory:  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया हैं। हापुड़ जिले में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटा। हापुड़ जिले में एक रासायनिक कारखाने में बॉयलर फटने से 9 श्रमिकों की मौत हो गई और 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं|  बताया जा रहा है कि,'' धौलाना क्षेत्र के क केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तेज धमाके के साथ आग लग गई। तेज धमाके के बाद लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसमें 8-9 लोगों की मौत हो गई है| इस वक्‍त राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है| घटनास्थल पर कई फायर टेंडर मौजूद हैं। 



मामले में IG प्रवीण कुमार ने बताया,''एक औद्योगिक इकाई में उपकरण बनाने का कारखाना है, जिसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने के लिए अधिकृत किया गया था। मामले में कुल 15 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घटना में अब तक 8 लोगों की मृत्यु हुई है।  फॉरेंसिक और अन्य टीमें जांच कर रही हैं। हादसे में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी|



हापुड़ की DM मेधा रूपम ने बताया,''यहां पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने की मान्यता थी, लेकिन अब ये जांच का विषय है कि यहां क्या चल रहा था। अब तक 19 लोग घायल  हैं और 9 लोगों की मृत्यु हुई है। मामले में फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। जांच कमेटी का गठन होगा। जो भी दोषी पाए जाएंगे उन पर कार्रवाई होगी|



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने  जनपद हापुड़ स्थित एक फैक्ट्री में ब्वॉयलर फटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 



मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव कार्य कराने व मृतकों के परिजनों की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को दुर्घटना की जांच विशेषज्ञों द्वारा कराने के लिए निर्देशित किया है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "राज्य सरकार सक्रिय रूप से घायलों के इलाज और हर संभव मदद में शामिल है।"





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।