नई दिल्ली: केंद्र ने राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।भाजपा मुखिया नड्डा के काफिले पर हुए हमले पर पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को केंद्रीय गृह सचिव ने लिखा था। गृह सचिव ने अपने पत्र में मुख्य सचिव से नड्डा को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है|
सूत्रों से खबर है कि,''केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं| उन्होंने राज्यपाल से राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है|मामले को लेकर बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद गृह मंत्रालय ने 12 घंटे के भीतर बंगाल प्रशासन से दो रिपोर्ट तलब की है|
इससे पहले, पश्चिम बंगाल में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था,'बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है|अमित शाह ने कहा कि,'' बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा|
उन्होंने गुरुवार को ट्वीट में लिखा,'आज बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda जी के ऊपर हुआ हमला बहुत ही निंदनीय है, उसकी जितनी भी निंदा की जाये वो कम है। केंद्र सरकार इस हमले को पूरी गंभीरता से ले रही है। बंगाल सरकार को इस प्रायोजित हिंसा के लिए प्रदेश की शांतिप्रिय जनता को जवाब देना होगा।
शाह ने कहा कि,''तृणमूल शासन में बंगाल अत्याचार, अराजकता और अंधकार के युग में जा चुका है। टीएमसी के राज में पश्चिम बंगाल के अंदर जिस तरह से राजनीतिक हिंसा को संस्थागत कर चरम सीमा पर पहुँचाया गया है, वो लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए दु:खद भी है और चिंताजनक भी|