मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ममता बनर्जी ने बोला BJP पर हमला, जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के आरोपों को बताया 'नौटंकी'

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की BJP सरकार पर हमला बोला है| यहां उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हुए हमले…

ममता बनर्जी ने बोला BJP पर हमला, जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के आरोपों को बताया 'नौटंकी'
ममता बनर्जी ने बोला BJP पर हमला, जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के आरोपों को बताया 'नौटंकी' | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र की BJP सरकार पर हमला बोला है| यहां उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। साथ ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हुए हमले को लेकर भी सवाल किए। उन्होंने बंगाल में भाजपा की गतिविधियों को नौटंकी करार दिया।



गुरुवार को कोलकाता में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि,'वे (केंद्र) हमसे फंड की जानकारी देने के लिए कहते हैं। पहले मैं आपसे पूछना चाहूंगी कि पीएम केयर्स फंड की जानकारी उपलब्ध कराइए। एक दिन आप सुबह उठते हैं और खुद को नोटबंदी, लॉकडाउन जैसी स्थिति में पाते हैं। ये कदम सरकार ने बिना किसी पूर्व चर्चा के उठाए।



भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर हमले को लेकर उन्होंने कहा, आपके साथ सुरक्षा कर्मी रहते हैं। कोई आप पर कैसे हमला कर सकता है। राज्य पर निर्भर होने के बजाय आप केंद्र के बलों पर निर्भर हैं। हो सकता है कि यह हमला पूर्व नियोजित हो। उन्होंने कहा,'मैंने पुलिस से जांच के लिए कहा है लेकिन मैं हर समय झूठ बर्दाश्त नहीं करूंगी।


मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, उनके (भाजपा) पास कोई दूसरा काम नहीं है। या तो गृह मंत्री यहां (पश्चिम बंगाल में) रहते हैं या चड्ढा, नड्डा, फड्डा, भड्डा यहां रहते हैं। जब उनके पास कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं होता है तो वो अपने कार्यकर्ताओं को नौटंकी करने के लिए बुला लेते हैं।



TMC लीडर मदन मित्रा ने कहा,बीजेपी की यह यात्रा संभवत: भवानीपोर में अंतिम है क्योंकि लोग और पार्टी कार्यकर्ता जोरदार जवाब देने के लिए तैयार हैं। हमने देखा कि भाजपा के विरोधी समाज क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। अब बहुत हो गया है। आज, टीएमसी तैयार है। बंगाल में केवल एक चेहरा ममता बनर्जी का है|



पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर गुरुवार को हुए हमले के चंद घंटे बाद तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया कि उसे सूचना मिली है कि भगवा दल के कार्यकर्ताओं ने ही लोगों को अशांति पैदा करने के लिए भड़काया था। टीएमसी नेता सुब्रत मुखर्जी ने कहा कि क्या यह भाजपा का राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी के ऐतिहासिक रिपोर्ट कार्ड से ध्यान हटाने का प्रयास था?



पश्चिम बंगाल के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने कहा, ‘जेपी नड्डा ने आरोप लगाया है कि उनपर हमला हुआ। लेकिन हमारे पास सूचना है कि लोगों को भड़काने की कार्रवाई उनकी तरफ से, उनकी खुद की पार्टी के लोगों की तरफ से ही की गई... यह पता लगाना जरूरी है कि क्या समूची घटना की साजिश भाजपा ने रची थी?’ उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे भड़काऊ कार्रवाई के बावजूद भाजपा के जाल में फंसने से बचें।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 दिसंबर 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।