“राब (तरल गुड़) और पेंसिल शार्पनर” की GS दरों में बदलाव
नई दिल्ली: जून के लिए कुल 16982 करोड़ रु के GST मुआवजे के लंबित शेष को मंजूरी दे दी जाएगी। यह राशि वास्तव में आज तक मुआवजा कोष में उपलब्ध नहीं है, हमने इस राशि को अपने स्वयं के संसाधनों से जारी करने…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
“राब (तरल गुड़) और पेंसिल शार्पनर” की GS दरों में बदलाव | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: जून के लिए कुल 16982 करोड़ रु के GST मुआवजे के लंबित शेष को मंजूरी दे दी जाएगी। यह राशि वास्तव में आज तक मुआवजा कोष में उपलब्ध नहीं है, हमने इस राशि को अपने स्वयं के संसाधनों से जारी करने का फैसला किया है और इतनी ही राशि भविष्य के मुआवजा उपकर संग्रह से वसूल की जाएगी| "पेंसिल शार्पनर पर GST 18% से घटाकर 12% कर दिया गया है। साथ ही तरल गुड़ की बिक्री पर GST को 18% से घटाकर 0% (खुले उत्पादों पर) या 5% कर दिया गया है।" 49 वीं GST परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उक्त बातें कही है|
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के अलावा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में भारत सरकार ने राज्यों के जून 2022 के लिए 16,982 करोड़ रुपये के जीएसटी मुआवजे के पूरे लंबित शेष को चुकाने का फैसला किया है|
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि,“हमने आज घोषणा की है कि जीएसटी मुआवजे के लंबित शेष का पूरा बकाया आज से चुका दिया जाएगा..दूसरे शब्दों में जीएसटी मुआवजे का पूरा बकाया - जून का कुल 16,982 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया जाएगा| सीतारमण ने कहा कि राब (तरल गुड़) का GST रेट कम किया जा रहा है। अगर खुला राब लिया जाता है तो उसमें रेट 0% GST लगेगा और अगर यही प्री पैकेट और लेबल्ड होगा तो उसमें 5% GST लगेगा। पेंसिल शार्पनर में GST को कम करके 18% से 12% किया गया है| टिकाऊ कंटेनरों पर लगे टैग ट्रैकिंग डिवाइस या डेटा लॉगर्स पर GST में कुछ शर्तों के अधीन 18% से घटाकर शून्य किया गया है|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।