मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

EC ने दूध का दूध - पानी का पानी कर दिया: शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और ‘चुनाव चिन्ह’ मिलने पर बोले अमित शाह

पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में पुस्तक "मोदी @20" के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद रह…

EC ने दूध का दूध - पानी का पानी कर दिया: शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और ‘चुनाव चिन्ह’ मिलने पर बोले अमित शाह
EC ने दूध का दूध - पानी का पानी कर दिया: शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और ‘चुनाव चिन्ह’ मिलने पर बोले अमित शाह | फ़ोटो: TVL News

पुणे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में पुस्तक "मोदी @20" के मराठी संस्करण का विमोचन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि, ''मोदी @20 पुस्तक के मराठी संस्करण का आज विमोचन हुआ है। इस देश के लोकतंत्र को कैसे सफल बनाया जा सकता है, कैसे बनाया गया इसकी अगर कहानी पढ़नी है तो मोदी @20 पुस्तक को जरूर पढ़िए|



इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया| चुनाव आयोग के फैसले पर उन्होंने कहा कि,''कल चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया|



शाह ने कहा कि, ''कल एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ के आधार पर हुंकार भरते थे उन लोगों को आज मालूम पड़ गया है कि सत्य किसके साथ है? आज पुणे के कार्यकर्ताओं को एक संकल्प करके जाना है कि महाराष्ट्र की सभी सीटें शिवसेना और BJP के खाते में आएंगे|



उन्होंने कहा कि'',2014 से 2022 का कालखंड का जब कभी भी भारत की चुनी हुई सरकारों का इतिहास लिखा जाएगा तो स्वर्णमयी अक्षरों से लिखा जाएगा|



ठाकरे को बड़ा झटका: शिंदे गुट के पास रहेगा 'शिवसेना' पार्टी का नाम, 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह; EC का आदेश 


गौरतलब है कि, उद्धव ठाकरे गुट को एक बड़ा झटका देते हुए, चुनाव आयोग ने शुक्रवार को आदेश दिया कि ‘शिवसेना’ का नाम और पार्टी का प्रतीक ‘धनुष और तीर’ एकनाथ शिंदे गुट के पास ही रहेगा| भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि शिवसेना का वर्तमान संविधान अलोकतांत्रिक है। बिना किसी चुनाव के पदाधिकारियों के रूप में एक गुट के लोगों को अलोकतांत्रिक रूप से नियुक्त करने के लिए इसे विकृत कर दिया गया है। इस तरह की पार्टी की संरचना विश्वास को प्रेरित करने में विफल रहती है।



चुनाव आयोग के फैसले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने आज शनिवार शाम को कहा कि,'हमारी पार्टी, और हमारा जो धनुष-बाण (चुनाव चिन्ह) है, उसकी चोरी हो गई है। इस चोरी में कौन-कौन शामिल है, हम उसकी जांच करेंगे और उन चोरों के बारे में जनता को जागरूक भी करेंगे। दूसरे चुनाव चिन्ह पर हमारी पार्टी में चर्चा हो रही है|



शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या' 



शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए भारत के चुनाव आयोग को केंद्र का 'गुलाम' करार दिया और उन 'चोरों' को खत्म करने का संकल्प लिया, जिन्होंने सीएम शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को शिवसेना का नाम और उसका चुनाव चिन्ह 'धनुष और तीर' आवंटित किया।


“...ऐसे तो कोई भी पूंजीपति MLA खरीद कर CM बन जाएगा”: शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगा ठाकरे गुट 



शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी दी हैं| शिंदे गुट को 'शिवसेना' नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि,'यह अन्याय है, देश में तानाशाही शुरू हो गई है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि, बेहतर होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसा ऐलान कर दें कि- देश में तानाशाही है...|


“देश में तानाशाही...”: EC के फैसले पर PM मोदी पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं 


पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि,ये अन्याय है, देश में तानाशाही की शुरुआत हो गई है, ऐसा ऐलान प्रधानमंत्री कर दें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। देश में प्रजातंत्र नहीं रहा। उनमें (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।