मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“ ....निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा”: पंजाब के CM मान को लुफ्थांसा विमान से 'उतारे' जाने की जांच की मांग पर सिंधिया

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने की जांच की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा| दरअसल…

“ ....निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा”: पंजाब के CM मान को लुफ्थांसा विमान से 'उतारे' जाने की जांच की मांग पर सिंधिया
“ ....निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा”: पंजाब के CM मान को लुफ्थांसा विमान से 'उतारे' जाने की जांच की मांग पर सिंधिया | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री को कथित तौर पर लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने की जांच की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  ने कहा, मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा| दरअसल, रिपोर्ट के मुताबिक,पंजाब CM भगवंत मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि उन्हें जहाज़ से उतार दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में दिल्ली जाने वाली लुफ्थांसा फ्लाइट से इसलिए उतारा गया क्योंकि वह यात्रा करने के लिए फिट नहीं थे।


पंजाब के मुख्यमंत्री को लुफ्थांसा विमान से उतारे जाने की जांच की मांग पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, यह घटना जर्मनी में घटी थी जिसके लिए हमें पहले तथ्यों की जांच करनी होगी। मुझे भेजे गए अनुरोध के आधार पर मैं निश्चित रूप से इस पर गौर करूंगा|



शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा था,, "सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पंजाब CM भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वे बहुत नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे। ऐसी रिपोर्ट पंजाबियों को शर्मिंदा करती हैं।"


 शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट किया, "सह-यात्रियों के हवाले से मीडिया में आई परेशान करने वाली खबरों में कहा गया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा फ्लाइट से उतारा गया क्योंकि वह बहुत नशे में थे और इससे उड़ान में 4 घंटे की देरी हुई। इन रिपोर्टों ने पंजाबियों को शर्मिंदा किया। 


शराब के नशे में धुत होने के कारण पंजाब CM भगवंत मान को 'फ्लाइट' से उतारा गया: 'बहुत' नशे में थे और चलने की हालत में भी नहीं थे- बादल बोले 


सुखबीर बादल ने आगे कहा,'चौंकाने वाली बात ये है कि पंजाब की सरकार मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह की रिपोर्ट पर शांत है| इस मामले में अरविंद केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए| भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है| यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।