मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

CJI एसए बोबडे ने अगले चीफ जस्टिस के लिए की जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश

भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अगले चीफ जस्टिस के लिए जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश की है।सीजेआई बोबडे का कार्यकाल इस वर्ष 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम न्या…

CJI एसए बोबडे ने अगले चीफ जस्टिस के लिए की जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश
CJI एसए बोबडे ने अगले चीफ जस्टिस के लिए की जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश | फ़ोटो: TVL News

भारत के मुख्य न्यायाधीश एसए बोबडे ने अगले चीफ जस्टिस के लिए जस्टिस एनवी रमना के नाम की सिफारिश की है।सीजेआई बोबडे का कार्यकाल इस वर्ष 23 अप्रैल को खत्म हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश, न्यायमूर्ति रमना ने 17 फरवरी, 2014 को पद ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल 26 अगस्त, 2022 को समाप्त होगा। 




न्यायमूर्ति रमना ने फरवरी 1983 में आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में एक वकील के रूप में करना शुरू किया था।उन्होंने विभिन्न सरकारी संगठनों के लिए पैनल वकील के रूप में काम किया। उन्होंने केंद्र सरकार के लिए एक अतिरिक्त सरकारी वकील और हैदराबाद में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण में रेलवे के लिए सरकारी वकील के रूप में भी काम किया है। 




इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में भी कार्य किया। उन्हें 27 जून, 2000 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने 10 मार्च, 2013 से 20 मई, 2013 तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उन्हें 2 सितंबर, 2013 से दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।