मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

लखनऊ: होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव

● राजधानी लखनऊ में हत्या- आत्महत्या की वारदात● युवती की हत्याकर युवक ने किया सुसाइड● आशियाना के निवासी थे युवक और युवतीलखनऊ: राजधानी लखनऊ के वृंदावन इलाके के सेक्टर 10 के ए स्क्वायर नामक होटल में एक…

लखनऊ: होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव
लखनऊ: होटल के कमरे में प्रेमिका की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड, पंखे से लटकता मिला शव — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

राजधानी लखनऊ में हत्या- आत्महत्या की वारदात

● युवती की हत्याकर युवक ने किया सुसाइड

आशियाना के निवासी थे युवक और युवती



लखनऊ:  राजधानी लखनऊ के वृंदावन इलाके के सेक्टर 10 के ए स्क्वायर नामक होटल में एक लड़के ने पहले तो लड़की की हत्या की और फिर पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया। जब होटल के कमरे का दरवाजा खोला गया तो लड़के का शव पंखे से लटकता मिला जबकि लड़की की लाश बेड पर पड़ी थी।



मृतक शुभम  वर्मा (24) रजनीखंड आशियाना का निवासी जबकि दिव्या कनौजिया  (23) मानकनगर की रहने वाली थी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मंगलवार शाम साढ़े चार बजे होटल आए थे और एक हजार रुपये में कमरा लिया था।


होटल मैनेजर के अनुसार, दोनों ने चेक आउट करने पर पूरा पैसा देने की बात कही थी। मैनेजर ने उनके कमरे में जाने के बाद जब फोन किया तो फोन नहीं उठा। वहीं, कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा नहीं खुला। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।



रात करीब 12 बजे पुलिस टीम पहुंची और दरवाजा तोड़ा तो लड़की लाश बेड पर पड़ी थी जबकि लड़के का शव पंखे से लटक रहा था। मामले की जांच की जा रही है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।