मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़: नक्सली हमले पर CM बघेल ने गृह मंत्री शाह से की बातचीत, बोले- जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी

सुकमा/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 22 जवान शहीद हो गए जबकि कुछ जवान अभी भी लाप…

सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़: नक्सली हमले पर CM बघेल ने गृह मंत्री शाह से की बातचीत, बोले- जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी
सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर नक्सलियों से मुठभेड़: नक्सली हमले पर CM बघेल ने गृह मंत्री शाह से की बातचीत, बोले- जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी | फ़ोटो: TVL News

सुकमा/नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान 22 जवान शहीद हो गए जबकि कुछ जवान अभी भी लापता बताये जा रहे है| छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर में हुए नक्सली हमले में 22 सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में 14 शव बरामद किए गए हैं। वहीं करीब एक दर्जन जवान जख्मी हैं| छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में कई नक्सली भी मारे गए हैं|




छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल हुए जवानों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं | डीआईजी(नक्सल ऑपरेशन) ओ.पी. पाल ने बताया था, सुकमा बीजापुर की सीमा पर जूनागढ़ गांव में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक महिला नक्सली का शव मिला है। नक्सलियों को काफी क्षति होने की ख़बर है|




गृह मंत्री अमित शाह ने कल सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों पर हुए नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से बात की। गृह मंत्री ने स्थिति का जायजा लेने के लिए सीआरपीएफ के महानिदेशक को राज्य में जाने के लिए कहा है|गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री से कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर नक्सली हिंसा की लड़ाई को अवश्य जीतेंगे और केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जायेगी|




सुकमा में हुए नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''लगातार 4 घंटे तक फायरिंग हुई है, नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। 7 घायलों को रायपुर शिफ्ट किया गया है वो खतरे से बाहर हैं। क़रीब 21 जवान लापता हैं, उनके रेस्क्यू के लिए टीम गई है|




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,'''केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से बीजापुर में हुई नक्सली घटना के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई है। इस दौरान बीजापुर में राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की मैदानी स्थिति से अवगत कराया। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों को हुई क्षति दुखद हैं । लेकिन सुरक्षा बलों के हौसले बुलंद हैं और नक्सली हिंसा के विरुद्ध यह लड़ाई हम ही जीतेंगे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा.'' केंद्रीय गृह मंत्री जी ने कहा है कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस लड़ाई को अवश्य जीतेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो भी आवश्यक मदद होगी वो राज्य सरकार को दी जायेगी।  साथ ही उन्होंने सीआरपीएफ के महानिदेशक को घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।