पटना: विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,''य2020 में हमने कहा था कि ज्यादा सीट आप जीते हैं तो आपका मुख्यमंत्री बनना चाहिए। लेकिन मुझ पर दवाब दिया गया कि आप ही संभालिए।...हमारी पार्टी के लोगों ने तय किया तो हम जहां पहले थे वहां चले गए|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,'अब हमारा संकल्प है कि हम मिलकर बिहार का विकास करेंगे। हमें देश भर की पार्टियों के लोगों ने फोन कर कहा कि आपने सही निर्णय लिया है। हमने कहा कि सब मिल कर लड़ेंगे तो 2024 भी जीतेंगे। दिल्ली से कुछ काम नहीं हो रहा सिर्फ प्रचार हो रहा है, लोगों की आय घट रही है|
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा,;मैं दिल्ली वालों से बात कर रहा हूं.... दिल्ली से प्रचार हो रहा है। कोई काम नहीं हो रहा है। हर घर नल-जल दिल्ली से शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन हमने कहा कि नहीं ये बिहार से शुरू हुआ। पैसा लेकर इस योजना को दिल्ली का कहने को कहा गया, लेकिन हमने मना किया।
इससे पहले, विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुमत सिद्ध कर दिया। वोटिंग में सत्ता पक्ष को 160 विधायकों का वोट मिला। विश्वास मत से पहले विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। पूर्व डिप्टी CM तारकिशोर प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे नीतीश ने ठगा नहीं। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मेरे साथ 7 दल हैं। आठवें ने भी समर्थन कर दिया है। सिर्फ आप विपक्ष में हैं।
सीएम नीतीश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। भाजपा नेताओं को कहा कि जितना बोलोगे, उतना ही केंद्र वाला जगह देगा। इस पर बीजेपी विधायक नारेबाजी करते हुए वॉकआउट कर गए। इस पर नीतीश ने कहा कि ये भाग गए।