मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

पियवा दुबईया घुमावे' में शिल्पी राज ने दिखाया दुबई का खास नजारा, अभिनेत्रियों ने लगाए गज़ब के ठुमके

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के दुबई स्पेशल सीरीज में से इस बार एक बेहद ही धमाकेदार और ग्लैमर से भरपूर लोकगीत 'पियवा दुबईया घुमावे' रिलीज किया गया है। जिसमें पहली बार एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन तीन अभ…

पियवा दुबईया घुमावे' में शिल्पी राज ने दिखाया दुबई का खास नजारा, अभिनेत्रियों ने लगाए गज़ब के ठुमके
पियवा दुबईया घुमावे' में शिल्पी राज ने दिखाया दुबई का खास नजारा, अभिनेत्रियों ने लगाए गज़ब के ठुमके | फ़ोटो: TVL News

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के दुबई स्पेशल सीरीज में से इस बार एक बेहद ही धमाकेदार और ग्लैमर से भरपूर लोकगीत 'पियवा दुबईया घुमावे' रिलीज किया गया है। जिसमें पहली बार एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन तीन अभिनेत्रियों पर गाने को फिल्माया गया  है। जहां इस सांग में तीन एक्ट्रेस हैं तो वही इसमें विजय चौहान, वेद शर्मा और गोल्डी जायसवाल भी इनके साथ कदम से कदम मिला रहा हैं। सांग को ट्रेंडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज ने अपनी खास शैली में गाया है। 'पियवा दुबईया घुमावे' में सिंगर-लेखक विजय चौहान ने अदाकारा अप्सरा कश्यप के साथ मिलकर दुबई की सड़कों पर गज़ब के ठुमके लगाए हैं, तो वही भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के साथ गोल्डी जायसवाल की जोड़ी खूब जाच रही है। इसके साथ ही श्वेता महारा और वेद शर्मा भी एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट देते नजर आ रहे हैं। गानें में तीनों जोड़ियों को बराबर की जगह मिली हुई है। इसमें सभी का परफॉर्मेंस लाजवाब है।



गाने में तीनों एक्ट्रेस कहती है कि सबके पियवा दिल्ली घुमावे, कलकत्ता घुमावे, बम्बइया घुमावे लेकिन हमारा पियवा दुबईया घुमावे। इसमें दर्शकों को दुबई की एक से बढ़कर एक लोकेशन देखने को मिल रही है। वही गाने के म्यूजिक ने तो दिल ही जीत लिया हैं। वही गाने के बीच बीच में शिल्पी राज होने भी इसमें चार चांद लगा रहा है।


वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत 'पियवा दुबईया घुमावे' को ट्रेडिंग क्वीन सिंगर शिल्पी राज ने आपनी मधुर आवाज में गाया है, वही इसके लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक आर्या शर्मा ने बनाया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गाने को दुबई की धरती पर निर्देशक भोजपुरिया ने फिल्माया है। वही इसकी कोरियोग्राफी गोल्डी जायसवाल और बॉबी जैक्सन ने की है।


आपको बता दें कि इन सांग्स की शूटिंग के दौरान ही शिल्पी राज के चार गानों ने 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए थे, जिसका जश्न उन्होंने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के साथ मिलकर दुबई में मनाया था। वही दुबई में निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'पंख' की शूटिंग की गई है। इसके हालही में कंपनी थाईलैंड में खेसारी लाल यादव स्टारर भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 का पहला शेड्यूल खत्म करके आई है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।