मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कर्नाटक में BJP विधायक के घर से मिला 8 करोड़ कैश: कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- भाजपा की कृपा से मैसूर के संदल साबुन में भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध..

नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक में भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के अधिकरी बेटे प्रशांत मादल की 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते की गिरफ्तारी और उनके कार्यालय व घर से करीब 8 करोड़ कैश बरामद होने पर कांग्रेस…

कर्नाटक में BJP विधायक के घर से मिला 8 करोड़ कैश: कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- भाजपा की कृपा से मैसूर के संदल साबुन में भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध..
कर्नाटक में BJP विधायक के घर से मिला 8 करोड़ कैश: कांग्रेस ने बोला हमला, कहा- भाजपा की कृपा से मैसूर के संदल साबुन में भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध.. | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली/बेंगलुरु: कर्नाटक में भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के अधिकरी बेटे प्रशांत मादल की 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते की गिरफ्तारी और उनके कार्यालय व घर से करीब 8 करोड़ कैश बरामद होने पर कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है | कर्नाटक में BJP विधायक के घर से 8 करोड़ रुपए कैश मिला है। BJP विधायक का बेटा 40 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। सबको पता है... कर्नाटक में BJP की '40% कमीशन' की सरकार चल रही है। कर्नाटक से उगाही होती है, माल दिल्ली तक पहुंचता है।



कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,“BJP की कृपा से मैसूर के संदल साबुन में भ्रष्टाचार की दुर्गन्ध भर गई है।  कर्नाटक में 'BJP विधायक' के बेटे 40 लाख की घूस लेते हुए पकड़े गए।  ठेकेदार से 81 लाख की घूस मांगी गई थी और बीते 24 घंटे में 7 करोड़ 20 लाख बरामद हो चुके हैं। ये इनकी असलियत है।


सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि,“हमने कर्नाटक की BJP सरकार को '40% कमीशन सरकार' कहा तो इन्हें बुरा लगा। जबकि कर्नाटक के कांट्रैक्टर एसोसिएशन ने PM को चिट्ठी लिखकर कहा कि राज्य में टेंडर के लिए 40% कमीशन देना पड़ता है। इसके चलते BJP कार्यकर्ता ने आत्महत्या कर ली और आरोप PWD मंत्री पर थे। सुप्रिया ने कहा कि,“कर्नाटक में BJP विधायक के यहां से जो पैसा पकड़ा गया है, इस पर BJP द्वारा एक शब्द नहीं बोला जाएगा। जो भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बात करते हैं, वो न अडानी का 'अ' बोलते हैं, न ही भ्रष्टाचार का 'भ' बोलते हैं।



कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि,“BJP ने कर्नाटक को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। समय आ गया है कि इस MLA को गिरफ्तार और इंडस्ट्री मिनिस्टर को बर्खास्त किया जाए। CM बोम्मई यह बताएं कि कितना पैसा ऊपर तक पहुंच रहा था और भ्रष्टाचार के इस खेल में कौन-कौन शामिल है।



सुरजेवाला ने ट्वीट किया कि कर्नाटक में भ्रष्ट भाजपा सरकार की गाथा

▪️केएसडीएल के कार्यालय में ₹40 लाख की रिश्वत

▪️₹1.70 करोड़ कार्यालय से बरामद।

▪️₹6 CR घर से बरामद।

यह सब भाजपा विधायक और बेटे द्वारा। और कितना भ्रष्ट धन?

उच्च अधिकारियों को कितना हिस्सा दिया गया?

लूट जारी है!



सुरजेवाला ने कहा कि,“भाजपा के भ्रष्टाचार ने अब मैसूर चंदन साबुन की सुगंध को भी भ्रष्टाचार की दलदल में धकेल दिया है। पहले BJP के विधायक व KSDL के चेयरमैन के दफ़्तर में उनका बेटा ₹40,00,000 की रिश्वत लेता रंगेहाथ पकड़ा गया, 24 घंटे में ही घर से ₹6,00,00,000 करोड़ पकड़े गए। BJP - भ्रष्ट जनता पार्टी!


भाजपा विधायक का बेटा 40 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपए बरामद, घर पर मिला 6 करोड़ कैश 


बता दें,''कर्नाटक में भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के अधिकरी बेटे प्रशांत मादल को 40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को लोकायुक्त ने भाजपा विधायक मदल वीरुपक्षप्‍पा के पुत्र प्रशांत कुमार को ₹40 लाख घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा| उनके कार्यालय से 1.7 करोड़ रुपये से अधिक ???ी नकदी बरामद की गई| आज यानी शुक्रवार को लोकायुक्त के अधिकारियों ने बेंगलुरु में भाजपा विधायक मादल विरुपाक्षप्पा के बेटे प्रशांत मादल के आवास पर छापा मारा। करीब 6 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए। तलाशी जारी है|



प्रशांत कुमार बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) के मुख्य लेखा अधिकारी हैं।  लोकायुक्त अधिकारियों ने प्रशांत कुमार मदल को कर्नाटक साबुन और डिटर्जेंट लिमिटेड (केएसडीएल) के कार्यालय से गिरफ्तार किया था। सूत्रों ने कहा कि केएसडीएल कार्यालय से कम से कम तीन बैग नकदी मिली।  सूत्रों के मुताबिक,''प्रशांत ने कथित तौर पर एक ठेकेदार से 81 लाख रुपये की मांग की थी। जिसके बाद उसने लोकायुक्त से संपर्क किया था। एक वरिष्ठ लोकायुक्त अधिकारी ने कहा कि केएसडीएल के अध्यक्ष विरुपक्षप्पा की ओर से कच्चे माल की खरीद के लिए पैसा लेते हुए शाम 6.45 बजे गिरफ्तार किया गया।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।