नई दिल्ली: जीएसटी के 5 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव और सांसद जयराम रमेश ने कहा,"मोटे तौर पर 5 साल बाद हम यह कह सकते हैं कि GST से हमारे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का सर्वनाश हो गया है। हमारा 50% निर्यात MSME से आता है और औद्योगिक क्षेत्र में करीब 90% रोजगार MSME से आता है|
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा,"जिस प्रकार से इन लघु उद्योग पर GST का असर देखने को मिला है। बेरोजगारी बढ़ी है और देश के हर एक राज्य में MSME बंद पड़े हुए हैं। इसके दो कारण हैं:- - GST - चीन से जो निर्यात बढ़ा है, दोनों ने ही MSME का बिल्कुल सत्यानाश कर दिया है|
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,''GST में कोई स्थिरता नहीं है और स्थिरता के बिना यह GST सफल नहीं हो सकती| उन्होंने कहा,''GST का मूल सिद्धांत है: केंद्र और राज्य सरकारों के बीच विश्वास। पिछले पांच साल में जिस तरह से GST काउंसिल ने काम किया है, यह प्रधानमंत्री के कार्यालय का एक अंग बन गया है|
जो प्रधानमंत्री और उनका कार्यालय कहते हैं वो जीएसटी काउंसिल में होता है। आम सहमति की जो बात होती है। यह आम सहमति नहीं है। GST काउंसिल के बाहर भी और अंदर भी बुलडोजर राज है |
जयराम रमेश ने कहा,'राज्यों की कोई सुनवाई नहीं होती। राज्यों की मांगों को नज़रअंदाज़ किया जाता है। 4 दिन पहले सभी राज्यों ने यह सोचा था कि उन्हें जीएसटी मुआवजा जो मिलता है वो चार साल में बढ़ाया जाएगा, जो कि नहीं हुआ |
उन्होंने कहा,''सभी राज्यों की वित्तीय स्थिति अभी नाजुक है, खतरे में है और जो राज्य सरकारों से खर्च होता है, खासतौर से शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में, इस पर इसका बड़ा नकारात्मक असर आपको देखने को मिलेगा| GST में एक फ्लेक्सिबिलिटी होने की जरूरत है ताकि जो महामारी जैसी आपदा आती है, उससे निपटने के लिए राज्यों को कुछ फ्लेक्सिबिलिटी होनी चाहिए, जो कि GST में नहीं है और सारे के सारे मामले केंद्र सरकार पर निर्भर हैं |
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,'UPA के कार्यकाल में जिस GST की कल्पना की गई थी, उस GST और आज की GST में जमीन-आसमान का फर्क है। पिछले 5 साल में हर दो दिनों में कोई न कोई संशोधन या सर्कुलर निकाला जा रहा है |
कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा,'जीएसटी में गंभीर 'जन्म दोष' थे, पिछले पांच सालों में ये खामियां और बढ़ गई हैं| दोषपूर्ण जीएसटी के कारण एमएसएमई का विनाश हुआ; सबसे बुरा परिणाम केंद्र और राज्यों के बीच विश्वास का पूर्ण टूटना रहा| कांग्रेस वर्तमान जीएसटी को खारिज करती है और इसे जीएसटी 2.0 से बदलने की दिशा में काम करेगी जो कि एकल, कम दर वाला शासन होगा|