मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

ये सरासर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है: नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर पर ED की छापेमारी को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा-भाजपा का Election Department बन चुकी है ED

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है | नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली और मुंबई में नेशनल…

ये सरासर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है: नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर पर ED की छापेमारी को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा-भाजपा का Election Department बन चुकी है ED
ये सरासर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है: नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर पर ED की छापेमारी को लेकर कांग्रेस का मोदी सरकार पर हमला, कहा-भाजपा का Election Department बन चुकी है ED | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्लीप्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज 12 ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है | नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दिल्ली और मुंबई में नेशनल हेराल्ड अखबार कार्यालयों सहित 12 स्थानों पर छापेमारी जारी है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हेराल्ड हाउस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नेशनल हेराल्ड अखबार के कार्यालयों में ED के छापे पर कांग्रेस ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला है| वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘ये सरासर राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई है, ये कांग्रेस पार्टी को तंग करने और कांग्रेस की छवि खराब करने के लिए की जा रही | 



कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा,'आज ED ने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर पर छापा मारा। मोदी सरकार बदले की भावना से आज जिस तरह काम कर रही है, वैसा भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ| उन्होंने कहा,''यंग इंडिया सेक्शन 25 की कम्पनी है, जो नॉट फ़ॉर प्रॉफिट की कम्पनी है और इसके डायरेक्टर्स को कोई मुनाफा मिल ही नहीं सकता|



कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ‘AJL एक न्यूज़ पेपर है, कोई कॉमर्शियल ऑर्गनाइजेशन नहीं है- जैसा भाजपा प्रचारित कर रही है| ED ने सोनिया गांधी जी से 3 दिन पूछताछ की; राहुल गांधी जी से 5 दिन 50 घण्टे पूछताछ की। अब या तो ED बिलकुल नाकारा बन चुकी है या भाजपा का Election Department बन चुकी है| ED का इस्तेमाल सरकार द्वारा विपक्ष की सरकारों को गिराने; विपक्षियों को डराने और अपने ही लोगों को नियंत्रित करने के लिए किया जा रहा है|


National Herald: नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर समेत 12 ठिकानों पर ED का छापा



सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,''इस देश के असल मुद्दे महंगाई और बेरोजगारी है। आप कितने ही छापे मारे लो, हम सड़क से संसद तक इन दो मुद्दों पर आवाज़ उठाते रहेंगे| ED के छापों से डरने वाले और लोग होंगे, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, हमारे नेता और हम इन छापों से नहीं डरेंगे| ED के छापों से बिना डरे हम कमरतोड़ महंगाई और बेलगाम बेरोजगारी पर सरकार से सवाल करते रहेंगे|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।