मुख्य सामग्री पर जाएँ
16 अक्टूबर 2026

वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी: आक्रोशित छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हटाने की मांग

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र मयंक यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी है। छात्र के शव के पास से पुलिस को एक सुस…

वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी: आक्रोशित छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हटाने की मांग
वाराणसी में केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी: आक्रोशित छात्रों का विरोध प्रदर्शन, प्रिंसिपल पर लगाए गंभीर आरोप, हटाने की मांग | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) परिसर स्थित केंद्रीय विद्यालय के नौवीं कक्षा के छात्र मयंक यादव ने फांसी लगाकर जान दे दी है।  छात्र के शव के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है| पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र ने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। वहीँ,मृतक छात्र के पिता और छात्रों का आरोप है कि मृतक छात्र मयंक के पिता और उसकी मां को प्रिंसिपल ने ऑफिस में बुलाकर जलील किया, जिससे आहात हो आकर मयंक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|



केंद्रीय विद्यालय में नौवीं के छात्र के फांसी लगाए जाने के बाद आक्रोशित छात्रों ने स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, ‘वह स्कूल में मोबाइल लाया था और शिक्षक के दुर्व्यवहार का वीडियो बनाया जिसके बाद उसे एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया और मोबाइल भी रख लिया था। घटना के बाद उसके पिता को बुलाया और उनको ज़लील किया गया जिसके बाद उसने फांसी लगा ली।हमारी मांग है कि प्रिंसिपल को हटाया जाए|



मिली जानकारी के मुताबिक,'लंका थाना क्षेत्र के सीरगोवर्धनपुर निवासी संतोष यादव बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में ही काम करते हैं। उनका 15 साल का बेटा मयंक केंद्रीय विद्यालय बीएचयू का छात्र था। संतोष की बड़ी बेटी तनीषा भी उसी स्कूल में 10वीं कक्षा में पढती है। 



परिजनों के मुताबिक,'' उनका बेटा एक दिन मोबाइल लेकर स्कूल गया था। इसके चलते उसे एक हफ्ते के लिए कक्षा से निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मयंक के निलंबन के बारे में जानने के लिए उसके माता-पिता स्कूल गए तो उन्हें भी अपमानित किया गया। यह चीज़ उनका बेटा मयंक बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने लोहे के एंगल के सहारे नारियल की रस्सी का फंदा बना कर फांसी पर झूल गया।



मृतक छात्र के पिता ने कहा, ‘मेरे बेटे ने कुछ शरारत कर रहे छात्रों की वीडियो बनाई। टीचर को लगा कि वह उनकी वीडियो बना रहा है जिसके बाद उसको प्रिंसिपल ऑफिस ले जाया गया जहां मुझे और उसकी मां को बुलाया। प्रिंसिपल ऑफिस में हमें जलील किया गया। यह चीज़ वह बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने फांसी लगा ली|



स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, ‘छात्र के ख़िलाफ़ निलंबन पत्र जारी नहीं हुआ था जिसकी हमने जांच की है। इस मामले को लेकर जांच कमेटी भी बनाई थी जिसकी रिपोर्ट भी आ चुकी है। हम बच्चों की काउंसलिंग करते हैं। हमारा उद्देश्य बच्चों को बैठाकर समझाकर सुधार करना है। हम कभी बच्चों को डांटते-फंटकारते नहीं|



काशी जोन DCP ने कहा, ‘बच्चों के परिजनों ने 31 जुलाई की रात को सूचना दी थी कि मयंक नाम के छात्र ने फांसी लगाई है जिसको अस्पताल ले गए थे। हमने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बच्चे ने एक सुसाइड लेटर भी छोड़ा है जिसमें उसने किसी पर इल्ज़ाम नहीं लगाया। मामले में कार्रवाई जारी है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।