नई दिल्ली: LPG Price Hike: होली से पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| कांग्रेस ने कहा कि,“ 'मित्र काल' में बड़ी बेरहम हो गई है मोदी सरकार, रसोई गैस 1100 तो कॉमर्शियल सिलेंडर 2,100 रुपए के पार। अपने मित्रों पर खूब बरसाए प्यार, और देश की जनता करे महंगाई से हाहाकार। मोदी सरकार ने होली का गिफ्ट दिया. LPG सिलेंडर पर '50 रुपए' ज्यादा वसूले जाएंगे. कमर्शियल सिलेंडर पर '350 रुपए' ज्यादा वसूले जाएंगे | कांग्रेस ने कहा कि,“ जब LPG सिलेंडर का दाम 400 रुपए से कम था तब स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर सड़क पर बैठ गई थीं। आज सिलेंडर का दाम 1,100 रुपए से ज्यादा हो गया, क्या आज भी सड़क पर उतरेंगी?|
बता दें कि,“आज यानी बुधवार को आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 1,103 रुपये हुई| जबकि यूपी की राजधानी लखनऊ में घरेलू एलपीजी सिलिंडर अब 1,140 रुपये में मिलेगा। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर 2119.50 रुपए हुई|
घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है और पूछा कि,“ जनता पूछ— अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ?
मल्लिकार्जुन खरगे ने ट्वीट कर कहा,“घरेलू रसोई गैस सिलिंडर के दाम ₹50 बढ़ाए
कमर्शियल गैस सिलिंडर ₹350 महँगा
जनता पूछ रही है— अब कैसे बनेंगे होली के पकवान, कब तक जारी रहेंगे लूट के ये फ़रमान ?
मोदी सरकार लागू कमरतोड़ महंगाई के तले पिसता हर इंसान !
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर कहा,“चुनावी भाषण में कहते हैं - होली दिवाली में मुफ़्त रसोई गैस सिलेंडर मिलेंगे. चुनाव के बाद होली के ठीक पहले गैस सिलेंडर ₹50 महँगा करके गुजिया और मीठी कर रहे हैं मोदी जी? होली मुबारक!