नई दिल्ली: दिल्ली की नई शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया की की गिरफ़्तारी पर CM अरविंद केजरीवाल ने कहा, "शराब नीति बहाना है इसमें कोई घोटाला नहीं हुआ। असल में प्रधानमंत्री चाहते हैं कि दिल्ली में हो रहा अच्छा काम रुक जाए। हमने सबसे अच्छा काम शिक्षा और स्वास्थय क्षेत्र में किया है हुआ और दोनो मंत्रियों को जेल में डाल दिया। मैं आश्वासन देता हूं कि काम नहीं रुकेगा|
अरविंद केजरीवाल ने कहा,''अगर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन BJP में शामिल हो जाएं तो उन्हें रिहाई मिल जाएगी...ये बस AAP को रोकना चाहते हैं, पंजाब में हम जीते तो इनसे बर्दाश्त नहीं हुआ।AAP आंधी है जिसे ये रोक नहीं सकते, उसे कोई नहीं रोक सकता जिसका समय आ गया और AAP का समय आ गया है|
मंगलवार यानी 28 फरवरी को मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने राज्य मंत्रिमंडल में अपने पदों से इस्तीफा दिया था। सीएम अरविंद केजरीवाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दिल्ली मंत्रिमंडल में 2 नए मंत्री शामिल किए जाएंगे| AAP ने कहा,''इस्तीफे मंजूर होने के बाद दो नए मंत्रियों को दिल्ली कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। काम का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कैबिनेट में मंत्री बनने के लिए AAP विधायक सौरभ भारद्वाज और आतिशी के नाम उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को भेज दिया है|
यह भी पढ़ें: दिल्ली शराब घोटाला: आठ घंटे पूछताछ के बाद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार
मनीष सिसोदिया दिल्ली की शराब नीति केस में फिलहाल 4 मार्च तक CBI की रिमांड पर हैं। CBI ने उन्हें 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार यानी 27 फरवरी को उन्हें CBI की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें 4 मार्च तक CBI की रिमांड पर भेज दिया था। CBI का आरोप था कि सिसोदिया सवालों का गोलमोल जवाब दे रहे थे।
यह भी पढ़ें: Delhi Liquor Scam: कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को 4 मार्च तक CBI रिमांड पर भेजा
मंगलवार यानी 28 फरवरी को सिसोदिया ने अपनी गिरफ्तारी और CBI के जांच के तरीके को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी और उनसे उच्च न्यायालय जाने को कहा। शीर्ष अदालत ने कहा, "हम पहली बार में इस तरह के मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते हैं, आप अपने सभी बिंदुओं को उच्च न्यायालय के समक्ष रख सकते हैं। "
Delhi Liquor Scam: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सिसोदिया की याचिका, हाईकोर्ट जाने को कहा
यह भी पढ़ें: मुझे डराया-धमकाया, लालच दिया कि केजरीवाल का साथ छोड़ दूं, जब नहीं झुका तो जेल में डाल दिया: सिसोदिया