मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील करने और AICC मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद कांग्रेस ने कल सुबह पार्टी के सांसदों की बुलाई बैठक

नई दिल्‍ली: प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील कर दिया। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।…

नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील करने और AICC मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद कांग्रेस ने कल सुबह पार्टी के सांसदों की बुलाई बैठक
नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील करने और AICC मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद कांग्रेस ने कल सुबह पार्टी के सांसदों की बुलाई बैठक | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली:  प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को नई दिल्ली में नेशनल हेराल्ड अखबार के दफ्तर को सील कर दिया। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) कार्यालय के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर भी अतिरिक्‍त पुलिस बल तैनात किया गया है|



इस बीच कांग्रेस पार्टी ने पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कल सुबह 9:45 बजे कांग्रेस संसदीय दल कार्यालय में सभी राज्यसभा और लोकसभा सांसदों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस सांसद आज की घटना को लेकर संसद में स्थगन प्रस्ताव नोटिस भी देंगे।



कांग्रेस ने इस कार्रवाई को बेरोजगारी-महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ पार्टी के आंदोलन को दबाने की कोशिश बताया है| कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि इस समय जो भी कार्रवाई की जा रही है, वह कांग्रेस को डराने के लिए की जा रही है| मूल मुद्दों से ध्‍यान हटाने की कोशिश की जा रही है|



 उन्‍होंने कहा, " हम लोगों ने 5 तारीख़ को देशव्यापी महंगाई के खिलाफ़ प्रदर्शन का ऐलान किया है लेकिन हमें दिल्ली पुलिस से लेटर आया कि हम 5 तारीख़ को कोई प्रदर्शन नहीं कर सकते| दिन में हमें ये लेटर मिला और शाम को कांग्रेस ऑफ़िस को छावनी में तब्दील कर दिया गया| बहरहाल, हम लोग पीछे हटने वाले नहीं हैं| उन्‍होंने कहा कि  कांग्रेस पार्टी दबाव में आने वाली नहीं है| हम पीछे हटने वाले नहीं हैं| हम पीएम के आवास के बाहर और राज्यपालों के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे|



इस कार्रवाई को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है| अशोक गहलोत ने कहा,'कांग्रेस मुख्यालय एवं 10 जनपथ को पुलिस छावनी बनाने की आज की कार्रवाई अघोषित आपातकाल है। 



राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,' नेशनल हेराल्ड (यंग इंडिया) के दफ्तर को जबरन सील कर दिया गया। एनडीए की इस तानाशाही सरकार के खिलाफ यदि कांग्रेसजनों के साथ आम जनता खड़ी नहीं हुई तो इसका खामियाजा पूरे देश को भुगतना पड़ेगा। मीडिया इस अन्याय के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिम्मत तक नहीं कर पा रहा है।



हमारी अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के घर के बाहर पुलिस का पहरा लगाकर तानाशाह हमारी आवाज़ दबाना चाहता है। मगर उन्हें सनद रहे...हम झुकेंगे नहीं, डरेंगे नहीं, जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे: श्रीनिवास बीवी, राष्ट्रीय अध्यक्ष - भारतीय युवा कांग्रेस




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।