नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और सांसदो के साथ की गई बदसलुकी के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और सांसदो के साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की|
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हम पर जिस तरह से अत्याचार और हिंसा हुई है और होने वाली है उसके बारे में हमने विस्तृत जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को दिया है। AICC दफ्तर में जाते हुए हमारे कार्यकर्ताओं और सांसदों पर जिस तरह से पुलिस ने हमला किया उससे उन्हें काफी गहरी चोट लगी है|
अधीर रंजन चौधरी ने कहा, कल थाने में पुलिस ने हमारे कार्यकर्ताओं और सांसदो के साथ ऐसा बर्ताव किया जैसे हम आतंकवादी हैं। हमें किसी भी पूछताछ से कोई समस्या नहीं है। हम तो बस यही कहना चाहते हैं कि जो भी करो उसमें बदले और हिंसा की राजनीति ना करो|
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात की और बुधवार को दिल्ली पुलिस द्वारा उनके साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की| दरअसल, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से पूछताछ से नाराज कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं| इसी क्रम में बुधवार को लगातर तीसरे दिन भी प्रदर्शन किया गया| ऐसे में विधि व्यावस्था को सामान्य करने के मकसद से पुलिस ने कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय से हिरासत में ले लिया|
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में घुसने को लेकर कांग्रेस की तरफ से वीडियो जारी कर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जतायी गयी और आरोप लगाया गया कि पुलिस ने पार्टी मुख्य़ालय में घुसकर नेताओं के साथ बदसलूकी की है| घटना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंचकर दिल्ली पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है|
कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने कहा,'दिल्ली पुलिस द्वारा बिना कानूनी प्रक्रिया के पालन किए, कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर कार्यकर्ताओं व नेताओं साथ की गई बर्बरता निंदनीय है, इसके खिलाफ थाना तुगलक रोड में शिकायत दर्ज कराई है। अविनाश पांडे ने दिल्ली पुलिस से कहा,''इस प्रकार की तानाशाही के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की उम्मीद करती है।