नई दिल्ली: कांग्रेस ने 7 सितंबर से शुरू होने वाली अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' का लोगो, टैगलाइन और पैम्फलेट जारी किया। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, ''इस बाबत हमने एक वेबसाइट भी लॉन्च की है।' जयराम रमेश ने कहा,'कल राहुल गांधी जी सिविल सोसायटी के सदस्यों से मिले, लगभग डेढ़ घंटे की बातचीत हुई, सवाल-जवाब हुए। राहुल गांधी जी ने विस्तार से समझाया कि भारत जोड़ो यात्रा किस संदर्भ में सोची गई है|
कांग्रेस सांसद और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा,''इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा प्रयास होगा कि जो भी इसके साथ जुड़ना चाहते हैं वे इस वेबसाइट में रजिस्टर करें। यात्रा की लाइव स्ट्रीमिंग वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी|
एक तेरा कदम, एक मेरा कदम.. मिल जाए तो जुड़ जाए सारा वतन। ये हमारा मुख्य उद्देश्य है|
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा,' इस वेबसाइट के माध्यम से हमारा ये प्रयास होगा कि जो भी 'भारत जोड़ो यात्रा' के साथ जुड़ना चाहता है, वो इस वेबसाइट पर रजिस्टर करे, हमारी तरफ से रिस्पॉन्ड किया जाएगा|
दिग्विजय सिंह ने कहा,''भारत जोड़ो यात्रा' का मकसद- इस देश में जो नफरत का माहौल बना हुआ है, भारतीय संविधान के विपरीत व्यवस्था काम कर रही है, महंगाई-बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। उसी को लेकर उदयपुर के नवसंकल्प शिविर में भारत जोड़ो यात्रा का प्रस्ताव पारित हुआ था|
सांसद ने कहा,'कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी चाहती हैं कि पूरे देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाए, जिसमें हर धर्म, हर जाति, हर समुदाय के लोग शामिल हों। 'नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो' हमारा अभियान रहेगा| सिंह ने कहा,''हमारे देश में जो आर्थिक चुनौतियां हैं, विषमताएं बढ़ती जा रही हैं, एक तरीके से ये विभाजन हो रहा है। इसलिए भारत को जोड़ना है|
एक तेरा कदम, एक मेरा कदम
मिल जाए तो जुड़ जाए अपना वतन
आओ साथ मिलकर भारत जोड़ें। BharatJodoYatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी