नई दिल्ली: टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ एशिया कप 2022 के लिए UAE जाने से पहले कोरोना से संक्रमित पाए गए। जब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी तो वो टीम में शामिल हो जाएंगे|
भारतीय टीम को आज ही एशिया कप खेलने के लिए दुबई रवाना होना था, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब राहुल द्रविड़ के बिना ही भारतीय टीम दुबई के लिए निकल सकती है।
BCCI ने कहा,''टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ की जब कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ जाएगी तो वो टीम में शामिल हो जाएंगे|
बता दें कि,''एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के साथ है।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री का कहना है कि भारत को कोरोना संक्रमित अपने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह 28 अगस्त को भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम से जुड़ जाएंगे।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
स्टैंडबाय प्लेयर्स: श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, दीपक चाहर।