मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पीएम मोदी को ‘माफ़ीवीर' बनकर युवाओं की बात माननी पड़ेगी, 'अग्निपथ' योजना वापस लेनी पड़ेगी: राहुल गांधी

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निपथ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन तेज हो गए है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जिस तरह कृषि कानून को वापस लेना पड़ा था…

पीएम मोदी को ‘माफ़ीवीर' बनकर युवाओं की बात माननी पड़ेगी, 'अग्निपथ' योजना वापस लेनी पड़ेगी: राहुल गांधी
पीएम मोदी को ‘माफ़ीवीर' बनकर युवाओं की बात माननी पड़ेगी, 'अग्निपथ' योजना वापस लेनी पड़ेगी: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश के अलग-अलग राज्यों में अग्निपथ के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन तेज हो गए है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जिस तरह कृषि कानून को वापस लेना पड़ा था, ठीक उसी तरह ‘माफ़ीवीर' बनकर अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा| उन्होंने कहा,''8 सालों से लगातार मोदी सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान' के मूल्यों का अपमान किया है|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान' के मूल्यों का अपमान किया है।  मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे।  ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफ़ीवीर' बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और 'अग्निपथ' को वापस लेना ही पड़ेगा।



इससे पहले, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था,'''अग्निपथ - नौजवानों ने नकारा

कृषि कानून - किसानों ने नकारा  

नोटबंदी - अर्थशास्त्रियों ने नकारा  

GST - व्यापारियों ने नकारा  ...

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा,''देश की जनता क्या चाहती है, ये बात प्रधानमंत्री नहीं समझते क्यूंकि उन्हें अपने ‘मित्रों’ की आवाज़ के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता।



न कोई रैंक, 

न कोई पेंशन 

न 2 साल से कोई direct भर्ती  

न 4 साल के बाद स्थिर भविष्य   

न सरकार का सेना के प्रति सम्मान 

देश के बेरोज़गार युवाओं की आवाज़ सुनिए, इन्हे 'अग्निपथ' पर चला कर इनके संयम की 'अग्निपरीक्षा' मत लीजिए, प्रधानमंत्री जी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।