मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में जनता आंदोलित...कानून व्यवस्था ध्वस्त, Modi Govt पर लगाया 'मनमाने' फैसले थोपने का आरोप: केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

नई दिल्ली: 'अग्निपथ' योजना' के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अग्निपथ योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर मनमाने फैसले थोपने का…

यूपी में जनता आंदोलित...कानून व्यवस्था ध्वस्त, Modi Govt पर लगाया 'मनमाने' फैसले थोपने का आरोप: केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे अखिलेश यादव
यूपी में जनता आंदोलित...कानून व्यवस्था ध्वस्त, Modi Govt पर लगाया 'मनमाने' फैसले थोपने का आरोप: केंद्र और राज्य सरकार पर बरसे अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: 'अग्निपथ' योजना' के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अग्निपथ योजना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र सरकार पर मनमाने फैसले थोपने का आरोप लगाया है| अखिलेश यादव ने मनमाने फैसले से केंद्र सरकार पर देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों व योजनाओं के विरोध में ही बर्बाद करने का आरोप लगया है|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मंत्रणा, सम्मति, मशवरा, परामर्श, विचार-विमर्श, संयुक्त निर्णय और सामूहिक बैठक ये लोकतांत्रिक शब्द भाजपाई शब्दकोष में नहीं है। तभी बार-बार मनमानी भरे फैसले थोपे जा रहे हैं। देश की ऊर्जा व जनशक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों और योजनाओं के विरोध में बर्बाद हो रही है। 



योगी सरकार पर हमला करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि,''उत्तर प्रदेश में जनता आंदोलित है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बुलडोजर से लोग त्रस्त हैं। विवादित बोल पर आक्रोश थमा नहीं था कि ‘अग्निपथ‘ खून से लथपथ दिखने लगा है।



उन्होंने ने कहा कि,"उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में समाजवादी सरकार ने जो प्रयास अपने शासनकाल में किये थे, उन पर भाजपा सरकार पानी फेरने का ही काम कर रही है। समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का नाम और रंग बदलने के अलावा और कुछ भाजपा सरकार ने किया ही नहीं है।



अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बदनामी करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। पहले कभी नहीं हुआ अब हिरासत में मौतों के मामले में यूपी नम्बर वन है। मानवाधिकार हनन में अव्वल तथा दलित उत्पीड़न में सबसे आगे है। पुलिस थाने अपराध और भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। मुख्यमंत्री जी भले ही ‘सर्वत्र कुशल मंगल‘ के गीत गाते रहे हैं परन्तु उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और विधायक उनके थोथे दावों का उपहास उड़ा रहे हैं। 

  


अखिलेश यादव ने कहा,''भाजपा सरकार के जंगलराज में बेटियां सर्वाधिक असुरक्षित है। बुलंदशहर में दुष्कर्म से डरी छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया। शिकायत के 17 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। बदायूं में होमगार्ड ने बालिका से दुष्कर्म किया। औरैया में छेड़खानी से आहत बेटी ने आत्महत्या कर ली। जनपद लखनऊ के काकोरी क्षेत्र में कोचिंग से आ रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश हुई। आगरा में रेलवे लाइन पर मिला महिला का शव। आजमगढ़ में युवती से गैंगरेप, कौशाम्बी (सिराथू) और मुजफ्फरनगर में बच्चियों से दुष्कर्म। पुलिस थानों में महिला सिपाही और सरकारी अधिवक्ता तक की इज्जत जुट गई।



उन्होंने ने कहा कि,"हकीकत में उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता का जंगलराज बन गया है। भाजपा सरकार के प्रति हर ओर आक्रोश फूट रहा है। भय और भ्रष्टाचार से घिरी भाजपा सरकार से जनता कराह उठी है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।