नई दिल्ली: हिमाचल चुनाव के लिए संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा 'कांग्रेस पार्टी को किसी भी गुटबंदी से उठकर एक जुट हो तो कांग्रेस विजय की ओर जा सकती है। मुझे जो भी ज़िम्मेदारियां दी गई हैं उसमें मैं हमेशा सक्रिय रहा हूं। मैंने किसी भी पद की दावेदारी नहीं की|
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा,''यदि हम कुछ आंतरिक परिवर्तन लाते हैं, तो कांग्रेस का नवीनीकरण और पुनरुद्धार होगा। ए ग्रुप या बी ग्रुप होने से कांग्रेस पुनर्जीवित नहीं हो सकती, कांग्रेस को सामूहिक रूप से पुनर्जीवित करना होगा
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा,'जहां भी जरूरत होगी मैं कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करूंगा। कांग्रेस को गुटबाजी से बाहर निकलकर एकजुट रहने की जरूरत है। हम सब कांग्रेसी हैं। महत्वपूर्ण यह है कि कांग्रेस पार्टी मजबूत रहे|
शर्मा ने कहा,''हमने 2018 में राहुल गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुना, लेकिन उन्होंने इस्तीफा दिया, हमने उनसे इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। यह महत्वपूर्ण है कि नेहरू-गांधी परिवार अभिन्न बना रहे। कांग्रेस को समावेशी और सामूहिक सोच और दृष्टिकोण की आवश्यकता है|
कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने 21 अगस्त, 2022 को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की संचालन समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इस्तीफा सौंपा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए प्रचार में भाग लेंगे।