लखनऊ: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आजमगढ़ जेल में बंद सपा विधायक रमाकान्त यादव से मुलाकात के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने निशाना साधा कहा कि सपा आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है। उन्होंने कहा,'अखिलेश यादव 'मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल नहीं जाते है, जबकि उनका ही आरोप है कि बीजेपी सरकार उनके पार्टी नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा,;समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आज़मगढ़ जेल जाकर वहाँ कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकान्त यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।
यह भी पढ़ें: रमाकांत यादव से मिले अखिलेश
मायावती ने आगे कहा,'साथ ही, विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
गौरतलब है कि,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 22 अगस्त, 2022 को आजमगढ़ के मंडलीय कारागार में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रमाकांत यादव से मुलाकात की थी। रमाकांत यादव जनपद के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक है। वे आजमगढ़ से 4 बार सांसद भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, बोले- जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ा जा रहा
मुलाकात के बादअखिलेश यादव ने कहा कि,'' मैं विधायक रमाकांत यादव, पूर्व सांसद से मिलने आया था। बहुत पुराने मामले में 20 साल से ज्यादा का समय हो चुका है इतने पुराने मामले में जानबूझकर सरकार के इशारे पर उन्हें जेल भेजा गया। लगातार उनके ऊपर झूठे मुकदमे सरकार के इशारे पर लगाए जा रहे हैं।"आज़म खान साहब पर भी झूठे मुकदमे लगे, रमाकांत यादव जी पर झूठे मुकदमे लगे। केवल दो नेता नहीं और भी प्रदेश में तमाम नेता हैं जिनके ऊपर झूठे मुकदमे लगाकर सरकार ने उन्हें जेल भेजा है"
यह भी पढ़ें :कांग्रेस को गुटबाजी से बाहर निकलकर एकजुट रहने की जरूरत: आनंद शर्मा