मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

सोनिया गांधी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन अडिग और प्रेरणादायक रहा है: कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन का आज (24 फ़रवरी, 2023) दूसरा दिन है| कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन यानि शन…

सोनिया गांधी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन अडिग और प्रेरणादायक रहा है: कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया
सोनिया गांधी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन अडिग और प्रेरणादायक रहा है: कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया | फ़ोटो: TVL News

रायपुर:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हो रहे कांग्रेस का 85वां पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन का आज (24 फ़रवरी, 2023) दूसरा दिन है| कांग्रेस के 85वें पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन यानि शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में पार्टी सांसद सोनिया गांधी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रस्ताव पारित किया|



कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी के योगदान के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने ने कहा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का यह 85वां महाधिवेशन पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के लिए उनके द्वारा एक चौथाई सदी के कार्यकाल में सामूहिक उद्देश्य की भावना के साथ पार्टी का नेतृत्व करने के लिए उनका अपना गहन सम्मान और सराहना व्यक्त करता है । अपनी पार्टी के सदस्यों के अनुरोध और इच्छाओं का सम्मान करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली अध्यक्ष बनीं। 


सोनिया जी का समर्पण, दृढ़ संकल्प और अनुशासन अडिग और प्रेरणादायक रहा है। पहले श्रीमती इंदिरा गांधी जी और फिर श्री राजीव गांधी जी की हत्या, इन जैसी सबसे गंभीर व्यक्तिगत त्रासदियां झेलने के बावजूद सोनिया गांधी जी ने साहसपूर्ण तरीके से एक ऐसे समय में कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया था जब पार्टी का राजनीतिक सितारा कमजोर था, पर सोनिया जी ने अपने नेतृत्व में पार्टी को 2004 और 2009 की ऐतिहासिक चुनावी जीत दिलाई।



सोनिया जी की नेतृत्व शैली हमेशा जहाँ तक संभव हो, सर्वसम्मति बनाने की और हर किसी को यह विश्वास देने की रही है कि उसकी सुनवाई होगी। सोनिया जी ने वर्ष 2004 और 2014 के बीच डॉ मनमोहन सिंह जी के साथ मिलकर कई अधिकार - आधारित कानूनों को आकार देने का काम किया, जिन्होंने करोड़ों भारतीयों विशेष रूप से महिलाओं, अकलियतों, अन्य पिछड़े वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों जैसे कमजोर वर्गों को गरीबी से उभारा। 



2014 के बाद से सोनिया जी लगातार एक ऐसी सत्तारूढ़ हुकूमत, जो हमारे संसदीय लोकतंत्र की नींव को ही नष्ट कर रही है, जो हमारे संवैधानिक मूल्यों को खत्म कर रही है और हमारे राजनीतिक इतिहास को फिर से लिखने का प्रयास कर रही है, इन सबके खिलाफ एक निर्भीक आवाज रही हैं। इस अवधि के दौरान सोनिया जी ने विशेष रूप उल्लेखनीय शक्ति, साहस और दृष्टि की स्पष्टता का प्रदर्शन किया है, जिसने कांग्रेस पार्टी को ताक़त दी है। ऐतिहासिक और परिवर्तन लाने वाली भारत जोड़ो यात्रा के शुभारंभ की घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में सोनिया जी के अंतिम कार्यों में से एक रहा। हम सोनिया जी को अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते हैं और यह आशा करते हैं कि सोनिया जी पार्टी नेतृत्व के लिए मार्गदर्शन और परामर्श का स्रोत बनी रहेंगी और आपकी उपस्थिति से सार्वजनिक जीवन समृद्ध होता रहेगा। हम आपका कोटी-कोटी आभार व्यक्त करते हैं।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।