मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जालौन में रेप का आरोपी फांसी पर झूला: सगी नाबालिग भतीजी से किया रेप, FIR दर्ज होने के बाद घर में फांसी लगाकर दी जान; भाई-भाभी को ठहराया मौत का जिम्मेदार

● रेप के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या●भतीजी से रेप के आरोपी ने कर ली आत्महत्या●घर में फंदे पर लटकता मिला आरोपी का शव●2 दिन पहले ही कुठौंद थाने में दर्ज हुआ था केस●भाई-भाभी को बताया मौत का जिम्मे…

जालौन में रेप का आरोपी फांसी पर झूला: सगी नाबालिग भतीजी से किया रेप, FIR दर्ज होने के बाद घर में फांसी लगाकर दी जान; भाई-भाभी को ठहराया मौत का जिम्मेदार
जालौन में रेप का आरोपी फांसी पर झूला: सगी नाबालिग भतीजी से किया रेप, FIR दर्ज होने के बाद घर में फांसी लगाकर दी जान; भाई-भाभी को ठहराया मौत का जिम्मेदार | फ़ोटो: TVL News

● रेप के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

●भतीजी से रेप के आरोपी ने कर ली आत्महत्या

●घर में फंदे पर लटकता मिला आरोपी का शव

●2 दिन पहले ही कुठौंद थाने में दर्ज हुआ था केस

●भाई-भाभी को बताया मौत का जिम्मेदार


जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन के कुठौन्द थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी सगी नाबालिग भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी चाचा ने शनिवार रात (25 फरवरी को) फांसी लगाकर जान दे दी हैं। फांसी लगाने वाले युवक पर सगी भतीजी के साथ रेप करने का आरोप लगा था। दो दिन पहले ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। वहीं, युवक ने खुदकुशी करने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी, जिसमें अपनी मौत का जिम्मेदार भैया और भाभी को ठहराया था।



थाना क्षेत्र के शंकर मार्केट कुठौंद निवासी अतुल गुप्ता पर अपनी 13 साल की भतीजी से रेप करने का आरोप था। जिसका मुकदमा उसी के भाई ने 23 फरवरी को कुठौंद थाने में दर्ज कराया था। आरोपी की गिरफ्तारी का पुलिस प्रयास कर रही थी। लेकिन शनिवार शाम को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


अतुल गुप्ता ( मृतक) के बड़े भाई मनीष गुप्ता ने अपनी बेटी के साथ रेप करने के संबन्ध में 23 फरवरी को अतुल गुप्ता के खिलाफ कुठौन्द थाने में पर मुकदमा दर्ज कराया था।  जिसके बाद से ही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। इस बीच आज ,शनिवार रात (25 फरवरी को) आरोपी अतुल गुप्ता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 


भैया-भाभी मेरी मौत के जिम्मेदार...

खुदकुशी करने से पहले अतुल गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि,''मैं अतुल गुप्ता पूरे होश हवास में लिख रहा हूँ कि हमारी मौत के जिम्मेदार मनीष गुप्ता और उनकी पत्नी कामिनी गुप्ता होगी। और कोई भी हमारी मौत का कारण नहीं है, न कहीं कोई दोषी है| सिर्फ यही दो लोग हमारी मौत का कारण है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 25 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।