नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी| कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक रविवार को हुई| बैठक में कांग्रेस कार्यसमिति ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाली चुनाव तारीख़ों का किया ऐलान। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता आनंद शर्मा समेत कई नेता CWC की बैठक में शामिल हुए।
CWC की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की तारिख का ऐलान कर दिया गया| 17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होगा| वहीं, 19 को मतों की गणना होगी| नामांकन दाखिल करने की तिथि 24 सितंबर से 30 सितंबर तक है| वहीं, स्क्रूटनी की तिथि 1 अक्टूबर की है|
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने बताया,'' CWC ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक की और अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी|
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,',बैठक में अध्यक्ष के नाम पर चर्चा नहीं हुई। हमने इस विषय पर चर्चा की है कि अध्यक्ष पद का चुनाव कब होना चाहिए और उसके लिए क्या-क्या तैयारियां करनी होगी। सारे कांग्रेस वर्कर की भावना है कि राहुल गांधी जी कांग्रेस अध्यक्ष बनें|