मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर्स मलबे में तब्दील: तीन हज़ार सात सौ किलोग्राम बारूद से जमींदोज हुए नोएडा के ट्विन टावर

Noida Supertech Twin Towers Demolished: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराया गया। नोएडा सेक्टर 93ए स्तिथ सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को गिरा दिया गया है। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले सुपरटेक ट्विन…

नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर्स मलबे में तब्दील: तीन हज़ार सात सौ किलोग्राम बारूद से जमींदोज हुए नोएडा के ट्विन टावर
नोएडा सुपरटेक ट्विन टावर्स मलबे में तब्दील: तीन हज़ार सात सौ किलोग्राम बारूद से जमींदोज हुए नोएडा के ट्विन टावर | फ़ोटो: TVL News

 Noida Supertech Twin Towers Demolished: नोएडा के सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराया गया। नोएडा सेक्टर 93ए स्तिथ सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को गिरा दिया गया है। 100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले सुपरटेक ट्विन टावर्स ( Apex 32 floors and Ceyane 29 floors) ताश के पत्तों की तरह ढह गए।  सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने के बाद आस-पास के क्षेत्र में धूल के बादल छा गए। ब्लास्ट से (सुपरटेक ट्विन टावरों को गिराने से) पहले इलाके में पॉल्यूशन लेवल मॉनिटर करने के लिए स्पेशल डस्ट मशीन लगाई गई थी।



सुपरटेक ट्विन टावर रविवार को 3,700 किलोग्राम विस्फोटक के उपयोग के बाद लगभग नौ सेकंड के भीतर ताश के पत्तों की तरह ढह गया, इस प्रकार नौ साल की लंबी कानूनी लड़ाई समाप्त हो गई।



गौरतलब है कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर धमाके के बाद जमींदोज कर दिया गया। सुपरटेक ट्विन टावरों ( कुतुब मीनार से ऊंचे) को गिराने के बाद आस पास जमे धूल को स्थिर करने के लिए पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 



100 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले दोनों टावर को गिरने में सिर्फ 9 से 12 सेकेंड का वक्त लगा।ब्लास्ट से पहले करीब 7 हजार लोगों को एक्सप्लोजन जोन से हटाया गया |  560 पुलिस कर्मी, रिजर्व फोर्स के 100 लोग, 4 क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात हैं। इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई थी।

जमींदोज के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा हाईवे 2:42 पर आम लोगों के लिए खोल दिया गया। 




एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता ने कहा,''डिमोलिशन100% सफल रहा। 9-10 सेकेंड में टावर गिर गई। जैसा हमने सोचा था बिल्कुल वैसे ही परिणाम आए। हम 5 लोग टावर से बस 70 मीटर की दूरी पर थे। आधे घंटे पहले से हम 5 लोग आपस में बात नहीं कर पा रहे थे बस एक दूसरे के चेहरे देख रहे थे|



नोएडा की CEO रितु माहेश्वरी ने कहा,''आस-पास की हाउसिंग सोसाइटियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। अभी कुछ मलबा सड़क की तरफ आया है।  माहेश्वरी ने कहा,''सारा मलबा साइट के अंदर ही है। थोड़ा मलबा रोड पर आया है। साइट का निरिक्षण किया जा रहा है। धूल तुरंत हट गई थी। थोड़ी देर में सफाई का काम शुरू होगा। गैस और बिजली की सप्लाई दोबारा शुरू करा कर लोगों को 6.30 बजे के बाद अपने घरों में आने की इजाजत होगी|



नोएडा पुलिस आयुक्त ने कहा,''पूरे प्लान के साथ काम किया गया और टावर को गिराया गया। सुरक्षा के पूरे इंतज़ाम थे जिस कारण से सब कुछ सही से हुआ। हम अवशेष और बचे हुए विस्फोटकों का आकलन करने के लिए साइट पर जा रहे हैं यदि वे वहां छोड़े गए हैं|



सुपरटेक ट्विन टावर्स विध्वंस पर अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा,'ट्विन टावर को निर्धारित समय के तहत गिराया गया है। CP नोएडा, CEO नोएडा, DM की टीम लगातार तैनात है। AQI लेवल में ज्यादा प्रवाभ नहीं हुआ है। आगे कहीं भी गैर कानूनी इमारतों पर राज्य सरकार इसी प्रकार से काम करेगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।