नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है| चिकित्सकों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है| कांग्रेस महासचिव प्रभारी संचार जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
जयराम रमेश ने कहा कि,'कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को आज शाम सर गंगा राम अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और उन्हें डाक्टरों द्वारा घर पर आराम करने की सलाह दी गयी है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती गांधी 2 जून को कोरोना से संक्रमित हुईं थी| 12 जून, 2022 को सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बता दें कि ईडी ने सोनिया गांधी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 23 जून को पेश होने को कहा है| नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 11 जून, 2022 को कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress president Sonia Gandhi) को 23 जून को जांच में शामिल होने को कहा था।