मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अग्निपथ' का विरोध करने वाले 'जेहादी': भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे युवाओं को 'बताया' जिहादी

मधुबनी: अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी नेताओं की विवादित बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को जिहादी करार दिया है| बीजेपी…

अग्निपथ' का विरोध करने वाले 'जेहादी': भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे युवाओं को 'बताया' जिहादी
अग्निपथ' का विरोध करने वाले 'जेहादी': भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे युवाओं को 'बताया' जिहादी | फ़ोटो: TVL News

 मधुबनी: अग्निपथ योजना को लेकर बीजेपी नेताओं की विवादित बयानबाजी का सिलसिला जारी है। अब बिहार के बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं को जिहादी करार दिया है| बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा- 'अग्निपथ' का विरोध करने वाले 'जेहादी' है|



बिहार के मधुबनी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि,'' अग्निपथ का विरोध कर रहे लोग जिहादी हैं। सेना में जाना देश सेवा है, यह कोई नौकरी नहीं है। 



देश सेवा कोई नौकरी नहीं है, सुख-सुविधा खोजने वालों की सेना में जरूरत नहीं| मिथिला यूनिवर्सिटी में 6 साल में BA की डिग्री मिलती है, ITI और इंजीनियरिंग की डिग्री डोनेशन देकर खरीदते हैं, मैं 4 साल में ट्रेंड भी करूँगा, पैसा भी दूँगा|



अग्निवीरों को बीजेपी दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता देंगे

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा,'' वह  बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी (गार्ड) की नौकरी में अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगे | भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अपने (''अग्निवीरों को बीजेपी दफ्तर में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी में प्राथमिकता देंगे'' ) बयान को लेकर विवादों में घिर गए। 


https://www.thevirallines.net/india-news-varun-gandhi-hit-back-kailash-vijayvargiya-s-statement-that-will-give-priority-to-agnivars-in-security-in-bjp-office 


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय  के इस बयान के अलावा केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे सेना से रिटायर अग्निवीरों को ट्रेनिंग देकर बेहतर ड्राइवर, नाई, धोबी और इलेक्ट्रीशियन बनाए जाने की बात कर रहे हैं|


https://www.thevirallines.net/patna-news-bihar-tejashwi-yadav-demands-central-govt-to-rollback-of-agneepath-scheme-ask-20-questions


अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने युवाओं से कहा,''अग्निपथ योजना अच्छी नहीं लगती तो मत आओ। आपको आने के लिए कौन कह रहा है| सेना रोजगार का साधन नहीं है| जो भी सेना में जाता है, स्वेच्छा से वहां जाता है|


https://www.thevirallines.net/india-news-priyanka-gandhi-attacks-modi-govt-agneepath-scheme-fatal-for-youth-will-destroy-the-army-too



केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा,'' अगर आपको (अग्निपथ)योजना अच्छी नहीं लगती तो मत आओ। आपको बोल कौन रहा है आने को, आप बसें जला रहे हो, ट्रेन जला रहे हो... किसी ने आपको बोला कि हम आपको फौज़ में लेंगे|


https://www.thevirallines.net/india-news-dont-come-if-you-dont-like-the-agneepath-scheme-says-union-minister-vk-singh-on-agnipath-scheme


वी.के. सिंह ने कहा,''माना कि अगर कोई 4 साल सेना में सेवा देने के बाद आता है तो वह सक्षम है और उसे किसी सहारे की जरूरत नहीं है... सेना रोजगार का साधन नहीं है। यह कोई दुकान या कंपनी नहीं है। जो भी सेना में जाता है, स्वेच्छा से वहां जाता है|















tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।