मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: आज महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरि…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: आज महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजघाट स्थित बापू की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और एलओपी राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे ने  गांधी जयंती  के अवसर पर राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें विजयघाट पर श्रद्धांजलि दी।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें मैसूर में श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बापू ने हमें सत्य और अहिंसा के पथ पर चलना सिखाया। प्रेम, करुणा, सद्भाव और मानवता का अर्थ समझाया|''उन्होंने कहा, ‘‘आज गांधी जयंती पर, हम प्रण लेते हैं कि जिस तरह उन्होंने देश को अन्याय के खिलाफ एकजुट किया था, वैसे ही अब हम भी अपना भारत जोड़ेंगे|''



राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जय जवान, जय किसान’ का नारा देने वाले, पूर्व प्रधानमंत्री, श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर नमन। जवान और किसान भारत की रीढ़ हैं। आज देश की तानाशाह सरकार उनपर लगातार हमला कर रही है। हमारे पूर्वजों की तरह, हम भी उनके हक़ के लिए लड़ रहे हैं। उनके साथ अन्याय नहीं होने देंगे।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘बापू सत्य की मिसाल हैं| बापू साहस की मशाल हैं| बापू देश के लोगों की पीड़ा साझा करने वाले व पूरे भारत को एकजुट करने वाले भारत यात्री हैं|'' उन्होंने कहा, ‘‘आज हम जुबां पर भारत जोड़ो का नारा और हाथ में एकजुटता की मशाल लिए दृढ़ संकल्प के साथ बापू द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चल रहे हैं|''



पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि देते हुए प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘कर्म के सिपाही, कर्मठता की मिसाल, आत्मनिर्भरता के प्रतीक पुरुष, कृषि और वैज्ञानिक विकास के सशक्त पैरोकार, 'जय जवान जय किसान' का नारा देकर देश की रगों में जोश भरने वाले मजबूत नेतृत्व का पर्याय पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।



कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘हम ‘राष्ट्रपिता' महात्मा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हैं| उनकी दूरदृष्टि, उनके सिद्धांतों, उनके आदर्शों ने भारत की नींव रखी\ ''पार्टी ने कहा, ‘‘जब हम गांधी जयंती मना रहे है तो चलिए अपने आप को शांति एवं अहिंसा के लिए समर्पित करने का संकल्प लें|''



कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी| पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘‘राष्ट्र के सच्चे निर्माता, उनके नारे ‘जय जवान, जय किसान' ने राष्ट्र को समर्पित हमारे जवानों तथा किसानों के खून और पसीने के लिए भारतीयों में गौरव का संचार किया|'





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।