सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में इथेनॉल से भरे टैंक और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर हुई। टक्कर होने के कारण टैंकर में आग लग गई। । हादसे में एक की मौत हो गई। घटना शनिवार/रविवार रात बिसवां रेउसा रोड स्थित मूरतपुर गांव के पास हुई| घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
थानगांव थाना क्षेत्र निवासी बलदेव सिंह ट्रैक्टर ट्राली में धान बेचने जा रहे थे| अल्कोहल से भरा टैंकर बिसवां शुगर फैक्ट्री का था जो कि बहराइच जा रहा था... बिसवां मार्ग पर मूरतपुर गांव के निकट दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई| इथेनॉल ज्वलनशील होने के कारण टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई| आग ने ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया| आग पर काबू पाने के लिए पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं| मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे
फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। वहां से रेस्कयू कर सभी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया है। इस हादसे में टैंकर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक सहित सभी घायलों का इलाज चल रहा है। एक गंभीर घायल को लखनऊ रेफर किया गया है।
सीतापुर पुलिस ने बताया कि,' मृतक की शिनाख्त आकाश मिश्रा निवासी पुवायां जनपद शाहजहांपुर के रूप में हुई है, जबकि घायलों को समुचित इलाज मिलने के बाद ही उनकी शिनाख्त हो सकेगी।
सीतापुर के पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि,''शुगर फैक्ट्री के इथेनॉल के टैंकर और धान से लदे ट्रैक्टर की आपस में टक्कर हो गई। टैंकर पलट गया और इथेनॉल जलने के कारण यहां आग लग गई। तुरंत यहां 5 फायर टेंडर पहुंचाए गए। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है|