मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

महाराष्ट्र में जो हुआ 'वो' भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: भाजपा ने धनबल-सत्ताबल और बाहुबल के दम पर 'एक और राज्य' को अनैतिक ढंग से अपने कब्जे में कर लिया- कांग्रेस

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक’ बताया है| गुरूवार को कांग्रेस पार्टी ने कहा कि, ,"महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए…

महाराष्ट्र में जो हुआ 'वो' भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: भाजपा ने धनबल-सत्ताबल और बाहुबल के दम पर 'एक और राज्य' को अनैतिक ढंग से अपने कब्जे में कर लिया- कांग्रेस
महाराष्ट्र में जो हुआ 'वो' भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक: भाजपा ने धनबल-सत्ताबल और बाहुबल के दम पर 'एक और राज्य' को अनैतिक ढंग से अपने कब्जे में कर लिया- कांग्रेस | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम को कांग्रेस पार्टी ने ‘भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक’ बताया है| गुरूवार को कांग्रेस पार्टी ने कहा कि, ,"महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है। वे चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो।



कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने बयान में कहा,"भाजपा ने धनबल, सत्ताबल और बाहुबल के दम पर एक और राज्य को अनैतिक ढंग से अपने कब्जे में कर लिया है। महाराष्ट्र में जो हुआ वो भारत जैसे लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती है। वे चाहते हैं कि या तो सत्ता उनके पास रहे या या कुर्सी की डोर उनके हाथों में हो।



कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा,"वर्ष 2014 में केंद्र की सत्ता पर काबिज होने के बाद से भाजपा का ध्यान जनहित के लिए काम करने से ज्यादा राज्यों में सत्ता पर कब्जा करने एवं चुनी हुई सरकारों को गिराने पर रहा है। सत्ता के लिए खरीद-फरोख्त, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्षों की शक्तियों का गलत इस्तेमाल तथा ईडी-सीबीआई जैसी एजेंसियों का खुलेआम दुरुपयोग किया जा रहा है। अब तो यह आलम है कि केंद्रीय वित्तमंत्री के मुँह से भी सच निकल जाता है। अब वो हॉर्स ट्रेडिंग पर जीएसटी लगाने का सुझाव दे रहीं हैं।



जयराम रमेश ने कहा,"भाजपा सबसे पहले चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाती है। पैसा एवं सत्ता के दुरुपयोग से लेकर ध्रुवीकरण एवं हिंसा को बढ़ावा देती है। इतना करने के बाद भी यदि जनता इन्हें नकार देती है तो चुनी हुई सरकारों को गिराने के लिए षडयंत्र शुरू कर देते हैं।



कांग्रेस सांसद ने कहा,"आपको याद होगा वर्ष 2016 में उत्तराखंड में भाजपा ने कुछ इसी तरह कांग्रेस की सरकार गिराई थी। कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने के कारण 5 साल के लिए चुनी हुई सरकार चार साल में ही अल्पमत में आ गई थी। इसी वर्ष अरुणाचल में भी कांग्रेस के 44 में से 43 विधायक मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के नेतृत्व में दलबदल करते हुए बीजेपी समर्थित फ्रंट पीपल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश में शामिल हो गए थे।



जयराम रमेश ने कहा,'मणिपुर में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी 60 में से 28 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। भाजपा के पास सिर्फ 21 सीटें थी लेकिन कांग्रेस को बहुमत साबित करने का मौका नहीं दिया गया। बिहार में वर्ष 2017 में कुछ ऐसा ही खेल हुआ। बीजेपी ने 20 महीनों तक चले महागठबंधन सरकार को अनैतिक ढंग से गिरा दिया। वर्ष 2019 में कुछ इसी तरह कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार गिराई गई। वर्ष 2020 के मार्च महीने में जब देश में कोरोना की तबाही आने वाली थी तब मध्यप्रदेश में राजनीतिक षडयंत्र रचा जा रहा था। 



दुनिया कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए तैयारी कर रही थी और बीजेपी सरकार जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने में व्यस्त थी। वर्ष 2020 में राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए गुजरात कांग्रेस के 8 विधायकों को भाजपा ज्वाइन करवाया गया। वर्ष 2021 में पुदुच्चेरी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी ने राज्य की कांग्रेस सरकार को गिरा दिया।



जयराम रमेश ने कहा,"ऐसी दो और घटनाएं हैं जहां बीजेपी ने धनबल के दम पर अनैतिक ढंग से सरकार बनाने की कोशिश की। पहला - महाराष्ट्र। जहां नवंबर 2019 में जहां आधी रात को एनसीपी के 10 विधायकों के साथ देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लिया लेकिन फिर उन्हें सत्ता से हटना पड़ा। दूसरा - राजस्थान, जहां वर्ष 2020 में भाजपा द्वारा कांग्रेस के 19 विधायकों को बरगलाने की कोशिश की, पर यहां उनकी दाल नहीं गली और कांग्रेस सरकार सुरक्षित रूप से राजस्थान की जनता की सेवा कर रही है।



भाजपा लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकारों को जिस तरह अस्थिर कर रही है उसकी हम कड़ी भर्त्सना एवं निंदा करते हैं। ये न सिर्फ लोकतंत्र का अपमान है बल्कि देवतुल्य जनता का भी अपमान है जो भाजपा की विचारधारा के खिलाफ वोट करते हैं।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।