मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल को न्यायिक हिरासत में भेजा, ED ने नहीं माँगी कस्टडी

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को न्यायिक हिरासत में भेजा| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कासकर की हिरासत की मांग नहीं की। इससे पहले कोर्ट ने इकबाल को 25 फरवर…

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल को न्यायिक हिरासत में भेजा, ED ने नहीं माँगी कस्टडी
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल को न्यायिक हिरासत में भेजा, ED ने नहीं माँगी कस्टडी | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोर्ट ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को न्यायिक हिरासत में भेजा| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने कासकर की हिरासत की मांग नहीं की। इससे पहले कोर्ट ने इकबाल को 25 फरवरी तक के लिए ईडी कस्टडी में भेजा था|  आज ,प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने इकबाल कासकर को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से ने दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



बता दें कि इकबाल कासकर हमेशा से सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस के निशाने पर रहता है। उसका नाम ड्रग्स तस्करी में भी सामने आया है और इसी सिलसिले में उसे जून 2021 में हिरासत में लिया गया था। इकबाल कासकर जेल में पहले से ही बंद है। गिरफ्तारी के बाद एनसीबी ने खुलासा किया था कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के दो लोगों को मुंबई से 8 करोड़ की चरस के साथ पकड़ा था। इसी केस में इकबाल कासकर का नाम भी सामने आया। इकबाल कासकर एक्स्टॉर्शन के मामले में पिछले तीन साल से ठाणे की एक जेल में न्यायिक हिरासत में है।



इकबाल कासकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भाई है। कासकर से पूछताछ से एक दिन पहले एजेंसी ने अंडरवर्ल्ड में धन के लेनदेन, अवैध संपत्ति सौदों और हवाला लेनदेन से जुड़े धन शोधन के एक मामले की जांच के संबंध में मुंबई में 10 जगहों पर छापेमारी भी की थी। जिनमें 1993 मुंबई विस्फोटों के सरगना दाउद इब्राहिम की बहन दिवंगत हसीना पारकर और गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं। यह कार्रवाई PMLA के तहत की गई है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।